5 फरवरी से ओपन होगा एपीजे सुरेंद्र होटल्स का IPO 12 फरवरी को होगी शेयर की लिस्टिंग

Updated on 03-02-2024 01:01 PM

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO अगले हफ्ते 5 फरवरी से ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसके लिए 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹920 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से कंपनी ₹600 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी बांकी ₹320 करोड़ के शेयर कंपनी के प्रमोटर्स बेचेंगे।

IPO के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपना पुराना कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट पर्पस के लिए करेगी। कंपनी के शेयर 12 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।

मिनिमम ₹14,880 कर सकते हैं इन्वेस्ट
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 96 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹155 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,880 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,248 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,440 इन्वेस्ट करने होंगे।

10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

1987 में शुरू हुई कंपनी अब 27 होटल और 80 रेस्टोरेंट
1987 में स्थापित हुई एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड अब द पार्क, द पार्क कलेक्शन, जोन बाय द पार्क,जोन कनेक्ट बाय द पार्क और स्टॉप बाय ब्रांड नामों के 27 होटलों के साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस कर रही है।ये होटल कोलकाता, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई जैसे बड़े शहरों में हैं।

कंपनी अपने रिटेल ब्रांड ' फ्लुरीज' के जरिए रिटेल फूड और बेवरेज के बिजनेस में भी है। 31 मार्च 2023 तक कंपनी 80 रेस्टोरेंट,नाइट क्लब और बार चला रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.