अपना विदेशी मुद्रा भंडार 8 महीने के शीर्ष पर, पाकिस्तान में 6 सप्ताह बढ़ने के बाद घट गया

Updated on 01-04-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) के मोर्चे पर लगातार दूसरे सप्ताह अच्छी खबर मिली है। बीते 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें (India's foreign exchange reserves) $12.798 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार $578.78 billion के स्तर पर पहुंच गया है। यह बीते जुलाई के बाद का शीर्ष स्तर है। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में देखें तो वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हो गई है। इससे पहले वहां लगातार छह सप्ताह तक बढ़ोतरी ही हुई थी। वहां 24 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 35.44 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 4.59 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है।

भारत के डॉलर भंडार में बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 578.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो 24 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना अपना फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) भी बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 509.728 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 10.485 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा


आलोच्य सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य भी बढ़ा है। बीते 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 1.37 अरब डॉलर बढ़ कर 45.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 2.187 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

एसडीआर भी बढ़ गया


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 20.10 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.419 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 9.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.151 अरब डॉलर हो गया है।

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई कमी

पाकिस्तान के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय वहां कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। पिछले 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। हालांकि इससे पहले लगातार छह सप्ताह से वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ ही रहा है। इसी साल जनवरी में वहां का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.11 अरब डालर था। छह सप्ताह तक लगातार बढ़ते हुए यह 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह में यह 4.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 35.44 करोड़ डॉलर की तगड़ी गिरावट हुई। अब वहां 4.24 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.