मणिपुर सरकार से गुहार हमारे बच्चों के शव दे दीजिए:जुलाई में लापता हुए थे 2 स्टूडेंट्स

Updated on 28-02-2024 12:29 PM

मणिपुर हिंसा में करीब आठ महीने पहले मारे गए दो स्टूडेंट्स के शव अभी तक उनके परिजन को नहीं मिले हैं। सितंबर में उनकी लाश की तस्वीर सामने आने के बाद से दोनों के परिवार शव ढूंढने में लगे हैं और मदद की गुहार कर रहे हैं।

इन स्टूडेंट्स की पहचान 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत के तौर पर हुई थी। लिनथोइंगंबी के पिता कुलजीत ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा की कैबिनेट मीटिंग में इस मद्दे को उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 8 महीनों से उन्हें बच्चों के कपड़े तक नहीं मिले हैं। हमें दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

पिछले साल 6 जुलाई को 17 साल की लिंथोईगंबी कोचिंग क्लास के लिए निकली थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। उसके साथ हेमजीत भी तभी से लापता था। घटना के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर दोनों के मरने की सूचना सामने आई थी। मणिपुर सरकार की ओर से दोनों की हत्या की पुष्टि की गई थी। इसके बाद से दोनों स्टूडेंट्स के परिजन शव की तलाश कर रहे हैं।

23 सितंबर को वायरल हुई थी स्टूडेंट्स की तस्वीर
23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो स्टूडेंट्स के शवों की फोटो सामने आई थी। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटो में दोनों की बॉडी जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही है। साथ ही लड़के का सिर कटा हुआ है। हालांकि, दोनों स्टूडेंट्स के शव अभी तक नहीं मिले हैं। दोनों स्टूडेंट्स आखिरी बार जुलाई में एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में दिखाई दिए थे।

अक्टूबर में CBI ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था
इन स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में CBI ने 1 अक्टूबर को 4 लोगों को अरेस्ट किया था। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया।​​​​​ इसके बाद 11 अक्टूबर को CBI ने महाराष्ट्र के पुणे से पांचवें आरोपी को पकड़ा। 22 साल के पाओलुनमांग को CBI दोनों स्टूडेंट्स की हत्या का मास्टरमाइंट मान रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुवाहाटी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 16 अक्टूबर तक CBI हिरासत में भेज गया था।

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.