Apple ने पहली बार बंद किया कोई बिजनस, जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को क्यों लेना पड़ा यह फैसला?

Updated on 01-12-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: आईफोन और आईपैड बनाने वाली अमेरिका की कंपनी Apple ने पहली बार कोई बिजनस बंद किया है। मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी इस कंपनी ने गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) के साथ क्रेडिट कार्ड पार्टनरशिप को बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट को अगले 12 से 15 महीने में बंद कर दिया जाएगा। ऐपल और गोल्डमैन सैश के बीच साल 2019 में पार्टनरशिप हुई थी। दस साल का यह करार साल 2029 तक था। लेकिन ऐपल ने इस ENTIRE कंज्यूमर पार्टनरशिप से निकलने का फैसला किया है। इसमें इस साल शुरू हुआ सेविंग्स अकाउंट प्रोग्राम भी शामिल है।

शायद यह पहला मौका है जिसमें ऐपल नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल गोल्डमैन सैश को इस पिछले साल इस पार्टनरशिप से एक अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। यह ऐसे समय हुआ है जबकि अमेरिका में क्रेडिट कार्ड डेट रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। हालांकि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम को एक्टिव रखना चाहती है लेकिन वह गोल्डमैन सैश से छुटकारा चाहती है। इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

Apple का मार्केट कैप

Apple मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी स्थापना स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने की थी। तब जॉब्स की उम्र मात्र 25 साल थी। इस कंपनी ने आईफोन और आईपैड समेत कई हिट प्रॉडक्ट्स बनाए हैं। आज इसका मार्केट कैप 2.954 ट्रिलियन डॉलर है। रेवेन्यू के हिसाब से वॉलमार्ट और कमाई के हिसाब से सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.