Adani Ports और Tata Motors समेत इन शेयरों में आज तेजी के संकेत, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका

Updated on 07-12-2023 02:15 PM
नई दिल्ली : दुनिया की फैक्ट्री कहे जाने वाले चीन (China) को एक और बड़ा झटका मिला है। यह झटका आईफोन (iPhone) बनाने वाली की कंपनी एपल (Apple) ने दिया है। एपल अपने न्यू जनरेशन आईफोन की बैटरी मैन्यूफैक्चर करने के लिए भारत की तरफ देख रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल अपने आईफोन 16 की बैटरीज (batteries) भारत में बनवाना चाहता है, जिससे चीन पर निर्भरता कम की जा सके।
रिपोर्ट में एपल से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कपनी ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स को आईफोन 16 के लिए बैटरी को भारतीय कारखानों से प्राप्त करने की प्राथमिकता के बारे में सूचित कर दिया है।

सप्लायर्स से भारत में उत्पादन बढ़ाने को कहा गया


चीन की कंपनी डेसाई से भारत में एक बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री डालने का आग्रह किया गया है। वहीं, ताइवान के बैटरी सप्लायर सिम्पलो टेक्नोलॉजो को भविष्य के ऑर्डर्स के लिए भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। अगर आईफोन 16 के लिए बैटरी सप्लाई डाइवर्सिफिकेशन स्मूथली चलता है, तो एपल दूसरे आईफोन्स की बैटरी उत्पादन को भी भारत में ट्रांसफर करने पर विचार कर सकता है।

क्यों हो रहा है ऐसा?

चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। इसलिए एपल अपने ऑपरेशंस में विविधता लाने की रणनीति तैयार कर रहा है। भारत पहले से ही एपल के लिए आईफोन को असेंबल करने और मैन्यूफैक्चर करने के लिए एक बेस है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियां चीन+1 की रणनीति पर काम कर रही है। यानी वे अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स के लिए चीन का विकल्प खोज रही हैं। ऐसे में भारत वह विकल्प बनने के मामले में टॉप पर है। इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने घोषणा की थी कि जापानी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट मेकर टीडीके कॉर्प भारत में एपल आईफोन्स के लिए लिथियम-आयन बैटरी सेल की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.