अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर आवेदकों ने पेटी में डाले आवेदन

Updated on 09-04-2025 01:11 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार "सुशासन तिहार" का प्रथम चरण आज से शुरू हो गया है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों और जिला कार्यालय परिसर में समाधान पेटी स्थापित की गई है। इस प्रकार ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए गए। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित तौर पर डाल सकें। कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि आवश्यकतानुसार हाट-बाजारों में भी आवेदन संग्रह किए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों पर आधारित आवेदन कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित की समाधान पेटी में जमा किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के द्वारा ’सुशासन तिहार -2025’ का आयोजन आज 08 अप्रैल से 31 मई के बीच तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके तहत इसके प्रथम चरण में  11 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य स्तर पर भी की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.