सुबह किया आवेदन, शाम तक मिल गया नया राशन कार्ड

Updated on 31-05-2023 09:31 PM
रायपुर । भाठागांव निवासी सागरिका घोष राशन कार्ड नहीं होने से खाद्य सुविधाओं से वंचित थी। इस वजह से वे परेशान थी। मंगलवार सुबह उन्होंने मितान को राशन कार्ड बनाने के लिए फोन किया। शाम को राशन कार्ड बनाकर उनके घर में पहुंचा दिया।

राशन कार्ड मिलने से वे प्रसन्न हो गईं। उन्होंने मितान को बताया कि घर में वे तथा उनका बेटा ही रहते हैं। उनके पास किसी भी प्रकार का राशन कार्ड नहीं था। जिस वजह से उन्हें बाजार से महंगे दाम पर चावल खरीदना पड़ता था। अब एपीएल कार्ड बन जाने से वे भी राशन दुकान से चावल ले सकेंगी तथा अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगी। उन्होंने मितान को सुबह ही फोन किया था। मितान ने निगम के जोन क्रमांक 6 के माध्यम से राशन कार्ड बनवाकर शाम तक उनके घर पर पहुंचा दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी मितान योजना के कारण आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने लोगों को अब भटकना नहीं पड़ रहा है। नगर निगम और तहसील कार्यालय से सम्बंधित आवेदन मिलते ही मितान प्रमाणपत्र बनाकर लोगों के घर पहुंचा कर दे रहे हैं। अगस्त महीने से अभी तक ढाई हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से दो हजार के प्रमाणपत्र बनाकर मितानों ने घर पहुंच सेवा दी।

मितान योजना के तहत जन्म, मृत्यु, आय, जाति,निवास जैसे आवश्यक प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर मितान योजना के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिकों को नगर निगम और तहसील दफ्तर का चक्कर ना लगाना पड़े इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना की शुरुआत की थी। नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज बनाकर  घर पहुंच सेवा देने का दायित्व है। उपरोक्त प्रकार के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आम नागरिक टोल फ्री नम्बर 14545 पर फोन कर इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.