बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में कुल 407 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

Updated on 13-07-2025 12:38 PM

रायपुर/बिलासपुर।   रोजगार मेला के 16वें चरण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में रोजगार मेलों का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित कुल 407 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें नई भूमिका हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 बिलासपुर में यह आयोजन नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ 185 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसमें 173 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से तथा 12 अभ्यर्थी अन्य विभागों (सीआईएसएफ एवं डाक विभाग) से थे।

मुख्य अतिथि के रूप में   तोखन साहू, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, उपस्थित रहे। उन्होंने प्रारंभिक 30 नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शेष नियुक्ति पत्र विभागीय अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में माननीय विधायक  सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, मंडल रेल प्रबंधक  राजमल खोईवाल, रेल अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

रायपुर रेल मंडल में यह आयोजन कम्युनिटी हॉल, डब्लूआरएस कॉलोनी में किया गया। यहां 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें से 57 अभ्यर्थी फिजिकली उपस्थित रहे। इसमें रेलवे विभाग के 45, पोस्टल विभाग के 4, गृह मंत्रालय के 2, स्वास्थ्य मंत्रालय के 5 एवं संस्कृति मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल थे।

xमुख्य अतिथि के रूप में   दुर्गादास उइके, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री उपस्थित रहे। साथ ही सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी,  मोतीलाल साहू, अपर मंडल रेल प्रबंधक  बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राहुल गर्ग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.