राज्‍य सूचना आयोग में 2 आयुक्‍तों की नियुक्ति देखें आदेश...

Updated on 18-03-2024 06:09 PM

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सूचना आयोग में 2 आयुक्‍तों को नियुक्ति की गई है। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्‍त आईएएस नरेंद्र कुमार शुक्‍ला और रायपुर के आलोक चंद्रवंशी को आयोग में आयुक्‍त के पद पर नियुक्ति की गई है। शुक्‍ला मई 2020 में सेवानिवत्‍त हुए थे। संघ की पृष्‍ठभूमि से आने वाले शुक्‍ला बालोद के कलेक्‍टर रह चुके हैं। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश सूचना आयोग में 4 आयुक्‍त हो गए हैं।

सरकार की तरफ से दोनों सूचना आयुक्‍तों की नियुक्ति आनन- फानन में की गई है। वजह यह है कि आयोग में 2 पद पहले से खाली हैं। वहीं, मौजूदा दोनों सूचना आयुक्‍तों का कार्यकाल इसी महीने खत्‍म हो रहा है। अभी आचार संहिता लागू है। ऐसे में सरकार जून तक नई नियुक्ति नहीं कर पाती। इसी वजह से आचार संहिता लगू होने से पहले ही इन दोनों आयुक्‍तों की नियुक्ति कर दी गई है।

राज्‍य सूचना आयोग में मुख्‍य सूचना आयुक्‍त और आयुक्‍त का पद लंबे समय से खाली है। राज्‍य के मुख्‍य सूचना आयुक्‍त रहे सेवानिवृत्‍त आईएएस एमके राउत 2022 में आयोग से विदा हो गए थे। इसी तरह आयोग में आयुक्‍त रहे सेवानिवृत्‍त आईएएस अशोक अग्रवाल भी नवंबर 2022 में ही सेवानिवृत्‍त हो गए थे। तब से दोनों पद खाली है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दोनों पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया था, लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई।

छत्‍तीसगढ़ सूचना आयोग में सूचना आयुक्‍त के दो और पद खाली होने वाले हैं। आयोग में अभी 2 ही आयुक्‍त है। इनमें मनोज‍ त्रिवेदी और धर्मेंद्र जायसवाल शामिल है। दोनों का कार्यकाल इसी महीने खत्‍म हो जाएगा। रिक्‍त हो रहे इन दोनों पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.