तीन चरणों में होगी नियुक्ति,भाजपा की बैठक में फैसला

Updated on 17-09-2024 01:40 PM

रायपुर। विष्णुदेव सरकार गठन के नौ माह बाद आखिरकार अब निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक में नियुक्तियां तीन चरणों में करने का फैसला लिया गया है।

तय हुआ है कि पहले चरण में प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सक्रिय और वरिष्ठ विधायकों को मौका मिलेगा। खासतौर पर ऐसे विधायक जो काबिलियत होने के बाद भी मंत्री नहीं बन पाए हैं।  सरकार और संगठन ऐसे विधायकों को प्राधिकरणों में अहम पद देगी। सूत्रों के अनुसार नियुक्तियों को लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री निवास में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।

इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ चुनिंदा मंत्रीभाजपा संगठन के पदाधिकारीशामिल हुए। बैठक में निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरण की सूची पर मंथन किया गया। कुल पदों और दावेदारों के संदर्भ में भी चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नियुक्तियां एक साथ न करके तीन चरणों में की जाएं। तीसरे चरण में निगमों की नियुक्तियां की जाएंगी। निगम अध्यक्षों के साथ-साथ निगम सदस्यों की भी बड़ी सूची जारी की जाएगी।

तीनों चरणों में प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी काबिलियत, निष्ठा और सक्रियता के आधार पर पद दिया जाएगा। बैठक में यह तय किया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार के तौर पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। चर्चा थी कि जल्द ही दो सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। उनके नाम भी चर्चा में आए थे, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार फिलहाल किसी को भी सलाहकार बनाए जाने की कोई योजना नहीं है।

पहले चरण में प्राधिकरण

बैठक में तय किया गया है कि पहले चरण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जाएंगी। प्राधिकरणों में विधायकों को अवसर दिया जाएगा। अलग-अलग संभाग से जुड़े प्राधिकरणों में उस क्षेत्र के विधायकों को एडजस्ट किया जाएगा। साथ ही ध्यान रखा जाएगा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय और वर्तमान में बेहतर काम करने वाले विधायकों को अवसर मिल सके। संगठन ने अपने स्तर पर मंथन भी प्रारंभ कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.