भारत में मजाक है अप्रेजल... क्यों वायरल हो रही है देहरादून के इंजीनियर की यह पोस्ट

Updated on 07-05-2024 04:49 PM
नई दिल्ली: देश में अप्रेजल का सीजन चल रहा है लेकिन देहरादून के एक इंजीनियर की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया में गजब ढा रखा है। अक्षय सैनी नाम के इस इंजीनियर ने भारतीय कंपनियों के अप्रेजल सिस्टम को मजाक बताते हुए कहा है कि सैलरी बढ़ाने का एकमात्र तरीका जॉब स्विच करना है। एक्स पर उनकी पोस्ट को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनका कहना है कि भारतीय कंपनियों में इंटरनल प्रमोशन और सैलरी इंक्रिमेंट काफी कम मिलता है। महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन अधिकांश कंपनियां 10 फीसदी से कम इंक्रिमेंट्स देती हैं। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे स्थिति में सैलरी बढ़ाने का एकमात्र तरीका यही है कि आप जॉब बदल दें।

सैनी कहते हैं कि अगर आप अपनी सैलरी में बड़ा इजाफा चाहते हैं तो जॉब स्विच कर लें। उन्होंने कहा कि एवरेज से बेहतर इंजीनियरों को भी अपनी मौजूदा नौकरी में सैलरी बढ़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में वित्तीय रूप से मजबूत बनने के लिए नौकरी बदलना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। सैनी ने अपनी पोस्ट में कहा, अगर आपको अपनी काबिलियत के मुताबिक पैसा नहीं मिल रहा है तो यह आपकी गलती है। अगर आपको सचमुच कम वेतन मिल रहा है तभी नौकरी स्विच कीजिए। लालची मत बनिए। लालच का कोई इलाज नहीं है। सैनी की पोस्ट पर कई यूजर्स खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या कह रहे हैं यूजर

एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम हर दो साल में आपको इंटरव्यू देना चाहिए और आपको एक ऑफर मिलना चाहिए। इससे आपको अपने आपको समझने का मौका मिलेगा और आपको अपना भाव पता चलेगा। आप अपनी कंपनी से उसके बराबर पैसा मांग सकते हैं।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कंपनी आपका परिवार नहीं है। आपका कंपनी के साथ ट्रांजैक्शनल रिलेशनशिप है। हमेशा इस बात को याद रखिए।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि अप्रेजल के लिए सभी कंपनियों में लंबी चौड़ी एक्सरसाइज होती है लेकिन आखिर में आपकी सैलरी में पांच फीसदी या उससे भी कम इजाफा होता है।

सैनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'आपका कहना सही है। मैंने छह महीने में जॉब बदल दी और मेरा पैकेज सालाना 6.5 लाख रुपये पहुंच गया। फिर में 45 दिन बाद स्विच कर रहा हूं और इस बार 9.6 लाख रुपये पैकेज की उम्मीद कर रहा हूं।' हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि जल्दबाजी से बचना चाहिए। उनका कहना है कि जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने के अपने खतरे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह सही है कि कुछ मामलों में नौकरी बदलने से ज्यादा सैलरी मिल सकती है। यह उन मामलों में सही है जहां अप्रेजल सीमित होता है। लेकिन नौकरी बदलने के लिए केवल सैलरी के अलावा दूसरे फैक्टर्स पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। मसलन जॉब से संतुष्टि, करियर ग्रोथ के मौके, वर्क-लाइफ बैलेंस।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.