राज्य में 50 नवीन एकलव्य विद्यालयों के भवन निर्माण की मंजूरी

Updated on 08-09-2022 05:40 PM
राज्य में 50 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 11 भवनों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 12 स्कूलों के भवन निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत भूमि आबंटन प्रक्रियाधीन है, जबकि शेष 27 स्कूलों के भवन की निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भारत सरकार राष्ट्रीय आदिवासी शिक्षा समिति के समक्ष प्रक्रियाधीन है। यह जानकारी आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित आवासीय एवं आश्रम संस्थान संचालक मंडल की बैठक में दी गई।

मंत्री डॉ. टेकाम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 16 आदिवासी विकासखण्डों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापना के लिए विकासखण्ड की कुल साक्षरता एवं अनुसूचित जनजाति साक्षरता दर की जानकारी के साथ पुन: प्रस्ताव भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक भवनों में संचालित हो रहे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में पर्याप्त स्थान के लिए पोटाकेबिन प्री-कास्ट स्ट्रक्चर बनाने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाए।

बैठक में बताया गया कि शिक्षण सत्र 2022-23 में प्रदेश में संचालित 73 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 41 स्कूलों की सीबीएसई संबद्धतापूर्ण कर ली गई है, 39 स्कूलों की संबद्धता प्रक्रियाधीन है। इन संचालित स्कूलों में शिक्षण सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 4380 सीट के लिए 27,397 आवेदन प्राप्त हुए और 25,025 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई पाठ्यक्रम से अध्यापन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिक्षण सत्र 2022-23 से प्रदेश में संचालित सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेशित विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कराया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में सीजी बोर्ड में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.60 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई वर्ष 2021-22 में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 93.32 और कक्षा 12वीं का 45.47 प्रतिशत रहा। वर्ष 2021-22 में एकलव्य विद्यालयों से जेईई मेन्स में शामिल 116 विद्यार्थियों में से 69 ने क्वालीफाईड किया और 47 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.