रियल कबड्डी लीग में अरावली ईगल्स ने टेबल टॉपर बिकाना राइडर्स को दी मात, मेवाड़ मॉन्क्स का खुला खाता

Updated on 28-09-2023 01:39 PM
जयपुर: रियल कबड्डी लीग सीजन 3 के रोमांच का सिलसिला जारी है। बुधवार को लीग के छठे दिन पहले गेम में टेबल टॉपर बिकाना राइडर्स और दूसरे नंबर की अरावली ईगल्स में जोरदार टक्कर हुई। अरावली ईगल्स ने बिकाना राइडर्स पर 55-46 से जीत हासिल की। हाफटाइम के समय तक बिकाना राइडर्स के पास 4 पॉइंट की बढ़त थी। अरावली ईगल्स के प्रशांत कुमार को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। इस रेडर ने 15 अंक बनाए जिसमें 14 रेड अंक और 1 डिफेंसिव टैकल प्वाइंट शामिल थे। उन्हें अपने साथी संजू का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 रेड अंक हासिल किए। राइडर्स के अनिरुद्ध पवार के 20 अंकों स्कोर किए।

दिन के दूसरे गेम में मेवाड़ मॉन्क्स ने चंबल पाइरेट्स को हराने के साथ ही लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। मेवाड़ के पास हाफ टाइम तक ही 19 पॉइंट की बढ़त हो गई थी। जिसे उन्होंने अंत तक बरकरार रखा। मैच का अंतिम स्कोर 74-51 रहा। मेवाड़ के जतिन शर्मा ने 23 रेड अंक बनाए, लेकिन मैन ऑफ द मैच 24 अंक बनाने के लिए चंबल पाइरेट्स से रितिक पंघाल गए जिसमें 21 रेड अंक और 3 टैकल अंक शामिल हैं।

तीसरे गेम में सिंह सूरमा का मैदान पर दिन आसान रहा क्योंकि उन्होंने जोधाना वारियर्स को 14 अंकों से हराया। सिंह सूरमा के हेमंत चौहान को 19 पॉइंट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। वहीं जयपुर जगुआर्स और शेखावाटी किंग्स के बीच आखिरी मुकाबला मनमोहक ड्रॉ में समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 36-36 पॉइंट बनाए। जयपुर जगुआर्स के अनिल को उनके 15 अंकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के रूप में चुना गया।

सेमीफाइनल स्पॉट सुरक्षित करने की दौड़ बहुत रोमांचक हो रही है। अरावली ईगल्स 8 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर है। उसके बाद जयपुर जगुआर के 7 पॉइंट हैं जबकि बिकाना राइडर्स और सिंह सूरमा 6 अंकों बंधे हैं। उनके बाद 5 अंकों के साथ शेखवती किंग्स और 4 अंकों के साथ जोधाना वारियर्स का नंबर आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.