देर रात बांद्रा में साथ दिखे अरबाज और मलाइक, लोगों ने पूछा- एक्स हसबैंड की कोट क्यों पहनी

Updated on 04-01-2023 04:26 PM
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले दिनों ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस मुंबई लौटे हैं। बीती रात मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ नजर आईं। बता दें कि अरबाज और मलाइका भले शादीशुदा रिश्ते में अलग हो चुके हैं, लेकिन वे अपने बेटे के लिए अक्सर एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। फिर चाहे बेटे को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट जाने की बात हो या फिर उसके साथ रेस्ट्रॉन्ट में वक्त बिताने की बात। एक बार एक्स कपल एक-दूसरे के साथ दिखे और अब सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस वीडियो पर काफी कुछ कह रहे हैं। आइए बताते हैं कि आम पब्लिक उन्हें इस तरह साथ देखकर क्या कह रही है।
Malaika Arora और Arbaaz Khanबांद्रा में एक ही डेस्टिनेशन पर साथ दिखे। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खूब खींच रहा है। हालांकि, इस वीडियो में दोनों अलग-अलग जाते दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

यूजर ने कहा- अरबाज का कोर्ट पहनकर बाहर आना जरूरी था?


लोगों ने जिस तरह के रिएक्शन इस वीडियो पर दिए हैं, हम उस बारे में भी आपको बताने जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अरबाज का कोट पहनकर बाहर आना जरूरी था? अर्जुन किधर है दिख नहीं रहा। एक ने कहा है- भाई भले ही डिवॉर्स हो गया हो उनका लेकिन दोस्त तो रह सकते हैं न, अब तुम्हारे लिए क्या वो मिलें भी नहीं। एक अन्य यूजर ने कहा है- अरबाज काफी हैंडसम हैं।

अरबाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर ये कहा है


याद दिला दें कि मलाइका अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी शादी और अरबाज के बारे में ढेर सारी बातें कर चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी खुलकर बातें कीं। उन्होंने अपने इस शो में अरबाज खान की खुलकर तारीफ भी की थी और कहा था कि वह शानदार इंसान हैं। मलाइका ने बताया था कि अरबाज उनके लिए उनके सबसे मुश्किल वक्त में सबसे पहले खड़े रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.