गोयल वारियर को 36 रन से हराकर एआरसी ने जीता आरसीए कप

Updated on 21-04-2023 08:38 PM

रायगढ़ । टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आरसीए कप का फाईनल एआरसी टीम ने गोयल वारियर को हराकर जीत लिया है। आयोजन समिति के आकाश चंद्रा एवं कैलाश त्रिपाठी ने बताया कि फाईनल मैच के समापन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर युवा उद्योगपति अनूप बंसल, युवा कांग्रेसी नेता शंकरलाल अग्रवाल, जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा आदि की आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें अनूप बंसल ने ऐसे आयोजन को करवाएं जाने की जरूरत की बात कही। शंकरलाल अग्रवाल ने इस प्रकार के आयोजन से खिलाडिय़ों को अनुभव मिलेगा और वे आगे बढ़ेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रायगढ़ में लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुई है आगे भी इस प्रकार से प्रतियोगिता करवाई जाती रहेगी। अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेताओं को नगद राशि व ट्रॉफी एवं श्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में राहुल सिदार तथा श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब नीतिश साहू को प्रदान किया गया। मंच संचालन सतीष चंद्रा एवं कैलाश त्रिपाठी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन शम्मी पुरसेठ एवं संतोष मिश्रा ने किया।

36 रनों से मिली विजय
फाईनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरसी ने कप्तान राहुल सिदार के शानदार अर्धशतक की बदौलत 139 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में गोयल वारियर के कप्तान अमित कुंवर के जल्द आउट होने से टीम केवल 103 रन बना सकी। इसमें दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। अम्पायर के रूप में महेश दधीची एवं आदित्य शर्मा स्कोरर के रूप में दीपक साहू का सम्मान किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.