आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2:भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड; मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर

Updated on 25-05-2024 12:36 PM

साउथ कोरिया के येचिओन में चल रहे वर्ल्ड कप स्टेज-2 कंपाउंड आर्चरी में भारतीय महिला टीम को गोल्ड और मिक्स्ड टीम में सिल्वर मेडल मिला है। शनिवार को हुए विमेंस फाइनल में भारतीय टीम ने तुर्की को हराया, जबकि मिक्स्ड टीम को अमेरिका से हारा का सामना करना पड़ा।

विमेंस फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने तुर्की की हेजल बुरुन, आयसे बेरा सुजर और बेगम की तिकड़ी को 232-226 से हराया।

भारतीय तिकड़ी का वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा गोल्ड
भारतीय तिकड़ी का यह वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा गोल्ड है। इससे पहले इस तिकड़ी ने इसी साल की शुरुआत में शंघाई में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में इटली को हरा कर गोल्ड जीता था। इससे पहले पिछले साल पेरिस में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-4 में भी गोल्ड जीता था।

सेमीफाइनल में USA को हराया था
इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने दुनिया की चौथे नंबर की टीम USA को 233-229 से हराया था। वहीं तुर्की ने साउथ कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।
भारतीय महिला टीम के लिए यह आसान सफर था। क्वालिफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद टीम को क्वार्टर में बाई मिली थी। उन्होंने अंतिम आठ में इटली को 236-234 से हराया था।

भारत को मिक्स्ड टीम को सिल्वर मेडल
भारत को मिक्स्ड टीम में सिल्वर मेडल मिला। ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश की जोड़ी को कंपाउंड मिक्स्ड के फाइनल में अमेरिका की ओलिविया डीन और सॉयर सुलिवन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में 16 निशाने में से केवल 2 पॉइंट ही गंवाए। उन्होंने साउथ कोरिया की हान सेउंगयोन और यांग जेवोन की जोड़ी को 158-157 से हराया था।

कंपाउंड मेंस सिंगल्स में मेडल की उम्मीद बरकरार
युवा कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश फुगे भी व्यक्तिगत वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीद कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.