क्या उत्तराखंड के 75 पुल हैं असुरक्षित सिक्योरिटी ऑडिट के रिजल्ट ने खड़े किए सवाल, पौड़ी टॉप पर

Updated on 28-07-2023 01:51 PM
देहरादून: उत्तराखंड के 75 पुल असुरक्षित हैं। 15 असुरक्षित पुलों के साथ प्रदेश में पौड़ी जिला सबसे ऊपर है। दरअसल, पिछले साल गुजरात में मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के बाद उत्तराखंड सरकार ने नवंबर 2022 में राज्य के पुलों के सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया था। ऑडिट में प्रदेश के सभी पुलों की स्थिति की समीक्षा की गई। पहले 35 पुलों को असुरक्षित माना गया था। सरकार की ओर से सिक्योरिटी ऑडिट फिर कराया गया है। पुलों को लेकर कराए गए ताजा सिक्यूारिटी ऑडिट में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में असुरक्षित पुलों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। इसमें से अकेले पौडी जिले में 15 पुल असुरक्षित की श्रेणी में हैं। राज्य सरकार ने अब बेहद खराब स्थिति वाले पुलों पर वाहनों की आवाजाही रोकने का आदेश दिया है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम आवश्यक कदम उठा रहे हैं। क्षतिग्रस्त पुलों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को कोटद्वार में मालन पुल का निरीक्षण किया। इसका एक हिस्सा हाल ही में भारी बारिश के दौरान ढह गया था। विभाग के अधिकारियों को एक माह के भीतर मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है। सरकार का कहना कि पुलों की खराब स्थिति के कारण जानमाल के नुकसान से राहत के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में हैं 3262 पुल


उत्तराखंड प्रदेश में कुल पुलों की संख्या 3262 है। पुलों को लेकर कराए गए ताजा ऑडिट में असुरक्षित क्षेणी के पुलों को चिह्नित किया गया है। पौड़ी जिले में 15 पुलों के असुरक्षित किए जाने के साथ-साथ देहरादून के 13 पुलों को इस श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद चमोली के 9, टिहरी के 7, उत्तरकाशी और हरिद्वार में 6-6, उधम सिंह नगर में 5, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ और नेशनल हाइवे पर 3-3, नैनीताल में 2 और रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में एक-एक पुल को असुरक्षित की श्रेणी में रखा गया है। राज्य सरकार ने पुराने और जर्जर पुलों को बदलने की योजना बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.