सेविंग्स अकाउंट खाली कर एफडी करा रहे हैं लोग? जान लीजिए वजह

Updated on 05-12-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुल बैंक डिपॉजिट में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की हिस्सेदारी बढ़कर दो साल के उच्चतम स्तर 62% पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा सितंबर 2025 की तिमाही का है। मार्च 2023 में यह 57% था। इस दौरान सेविंग्स अकाउंट की हिस्सेदारी 33% से गिरकर 29% रह गई है।
  1. क्यों बढ़ा चलन?
    इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है ज्यादा ब्याज का फायदा उठाना। ग्राहकों को लग रहा है कि RBI आने वाले समय में ब्याज दरें घटा सकता है। इसलिए, रेट कम होने से पहले ही वे ऊंचे ब्याज दर पर अपनी एफडी लॉक कर लेना चाहते हैं।
  2. ग्राहक देख रहे फायदा
    फेडरल बैंक के कंस्यूमर बैंकिंग हेड विराट दीवानजी ने ET को बताया, इस साल जून और सितंबर तिमाही में टर्म डिपॉजिट (एफडी) में काफी तेजी आई है। ग्राहक अब अपने रिटर्न को लेकर बहुत जागरूक हैं। डिजिटल सुविधाओं के कारण वे आसानी से देख पा रहे हैं कि कहां ज्यादा फायदा है।
  3. क्यों आया बदलाव?
    दरअसल, 2024 के ज्यादातर हिस्से और 2025 की शुरुआत में बैंकों को नकदी की तंगी का सामना करना पड़ा था। इसके चलते उन्होंने एफडी रेट्स बढ़ा दिए थे। TMB के एमडी और सीईओ सली नायर का कहना है कि ज्यादा रिटर्न पाने की चाहत में लोग सेविंग्स अकाउंट छोड़कर एफडी की तरफ भागे। लोन की मांग डिपॉजिट से ज्यादा तेज थी, इसलिए बैंकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए स्पेशल स्कीम्स और रेट्स निकाले। इसके अलावा, शेयर बाजार में तेजी की वजह से SIP में भी खूब पैसा लगा। लोगों ने बैंकों के बजाय MF और शेयरों में पैसा लगाया। इससे सेविंग्स डिपॉजिट में और गिरावट आई।
  4. बैंकों की परेशानी
    सेविंग्स अकाउंट में रखे पैसे पर बैंक को कम ब्याज (2-3% ) देना पड़ता है। लेकिन एफडी पर उन्हें 78% तक ब्याज देना पड़ता है। इसका असर उनके मुनाफे पर पड़ता है।
  5. रेट्स पर असर
    बैंकर्स का कहना है कि फरवरी 2025 से आरबीआई ने रेट में 1% (100 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। फिर भी डिपॉजिट के लिए मची होड़ के कारण एफडी रेट्स उस हिसाब से कम नहीं हुए हैं। नायर का कहना है कि बैंक एफडी रेट्स घटाने से हिचकिचा रहे हैं। क्योंकि लोन की बढ़ती मांग को पूरा करने और अपने पास पर्याप्त नकदी बनाए रखने के लिए उन्हें डिपॉजिट की सख्त जरूरत है।
  6. 62%-कुल बैंक डिपॉजिट में एफडी की हिस्सेदारी (सितंबर 2025 तिमाही)।57%-मार्च 2023 में एफडी की हिस्सेदारी थी।29%-सेविंग्स अकाउंट की हिस्सेदारी घटी (सितंबर 2025)|33%-सेविंग्स अकाउंट की हिस्सेदारी थी (मार्च 2023)।36%-प्राइवेट बैंको की एफडी हिस्सेदारी बढ़ी (जून 2023 के 33% से ऊपर)।58%-सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी गिरी (61% से नीचे)।
  7. अहम आंकड़े

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.