केजीएमयू के डॉक्टर हैं या भगवान, लगातार 30 घंटे तक किया ऑपरेशन, लिवर ट्रांसप्लांट कर बचा ली दो लोगों की जान

Updated on 08-11-2023 12:32 PM
लखनऊ: केजीएयमू के डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। यहां की ट्रांसप्लांट टीम ने लगातार 30 घंटे काम कर दो लिवर ट्रांसप्लांट किए। पहले मरीज का ट्रांसप्लांट सोमवार सुबह छह बजे शुरू हुआ, उसे पत्नी ने लिवर दान किया। इसी बीच ट्रॉमा सेंटर में एक ब्रेनडेड मरीज के परिवारीजन लिवरदान को राजी हो गए। इस पर डॉक्टरों ने शाम को उसी ओटी में दूसरा ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया, जो मंगलवार सुबह छह बजे तक चला।

किस्मत से मिल गया लिवर

दूसरा लिवर ट्रांसप्लांट बाराबंकी निवासी 35 वर्षीय मरीज का हुआ। लंबी बीमारी से उसका लिवर खराब हो चुका था। पीलिया समेत कई गंभीर दिक्कतें होने पर वह विभाग में भर्ती था। ब्रेनडेड मरीज का लिवर दान होने पर पहले वेटिंग लिस्ट के मरीजों को फोन किया गया। उनके इनकार करने पर विभाग में भर्ती मरीज के ट्रांसप्लांट का फैसला हुआ। बिना डोनर कम खर्च में उसका ट्रांसप्लांट हो गया।

इस परिवार ने किया लिवर दान

राजाजीपुरम निवासी अजीत श्रीवास्तव के ब्रेन डेड होने पर उनके परिवारीजनों ने लिवर दान का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, वह 28 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे बापू भवन के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था, जहां रविवार को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस बीच को-ऑर्डिनेटर पीयूष की टीम ने उनके घरवालों की काउंसलिंग की। इस पर परिवारीजन लिवर डोनेशेन के लिए राजी हो गए।

ट्रांसप्लांट टीम ने किया कमाल

डॉ. अभिजीत चंद्रा के नेतृत्व में हुई सर्जरी में डॉ. उत्कर्ष श्रीवास्तव, डॉ. गुराना कृष्ण राव, डॉ. रवींद्र बुधवानी, डॉ. यश वर्धन सिन्हा और डॉ. रोहित, डॉ. संजय, डॉ. दीबन, डॉ. अरुण, डॉ. ध्रुव, डॉ. रामराज, डॉ. आकाश, डॉ. आदिवेथ, डॉ. जूली शामिल रहीं। ट्रांसप्लांट समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव, क्षितिज वर्मा व नंद गोपाल ने डोनेशन में सहयोग किया। एनस्थीसिया विभाग की डॉ. मोनिका कोहली, डॉ. तन्मय तिवारी, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. राजेश रमन, डॉ. पुलक, डॉ. तूलिका चंद्रा, डॉ. अमिता जैन, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, डॉ. अनित परिहार, डॉ. बीके ओझा, डॉ. बीबी कुशवाहा भी शामिल रहे। ओटी स्टाफ रूपाश्री, सत्यप्रकाश, जय प्रकाश, सिस्टर अनीता, साधना समेत 50 से अधिक स्टाफ भी जुटे रहे।

अब तक 30 ट्रांसप्लांट

डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। लगातार दो ट्रांसप्लांट पर केजीएमयू वीसी प्रो. सोनिया नित्यानंद ने ट्रांसप्लांट टीम को बधाई दी है। इसके साथ केजीएमयू में अब कुल 30 लिवर ट्रांसप्लांट हुए हैं। इनमें 23 लिविंग डोनर और 7 कैडवरिक ट्रांसप्लांट शामिल हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     13 August 2026
    पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
     13 August 2026
    बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
     13 August 2026
    पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
     13 August 2026
    पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
     13 August 2026
    बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
     13 August 2026
    IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
     12 August 2026
    जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
     12 August 2026
    पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
     12 August 2026
    तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
    Advt.