ऑनलाइन के जरिए आपके पास भी तो नहीं आ रहा घटिया क्वॉलिटी का सामान? स्नैपडील पर लगा 5 लाख का जुर्माना

Updated on 17-02-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: अगर आप ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए सामान खरीदते हैं तो आपको सावधान हो जाइए। हो सकता है कि आपको पास घटिया क्वॉलिटी का सामान आ रहा हो। ऐसे ही एक मामले में ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ( Snapdeal ) पर 5 लाख रुपये की जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ( CCPA ) ने लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि स्नैपडील ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे खिलौने बेचे जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों को पूरा नहीं करते थे। यह ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन था।

नियामक संस्था CCPA ने कहा कि वे ई-कॉमर्स कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वे ऐसे खिलौने बेच रहे थे जो अनिवार्य 'खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020' और BIS मानकों के अनुसार नहीं थे। इसी मामले में CCPA ने स्नैपडील (Ace Vector Limited) पर यह जुर्माना लगाया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर BIS मानकों के अनुरूप न होने वाले खिलौनों की बिक्री की सुविधा देकर अनुचित व्यापार प्रथाओं और भ्रामक विज्ञापनों का सहारा लिया

41,032 रुपये की फीस कमाई

चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में CCPA ने स्नैपडील के खिलाफ अपना अंतिम आदेश जारी किया। यह जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गई एक रिपोर्ट में सामने आई है। नियामक संस्था के अनुसार, स्नैपडील ने इन गैर-मानक खिलौनों की बिक्री से 41,032 रुपये की फीस कमाई थी। यह कमाई केवल दो पहचाने गए विक्रेताओं, स्टेलियन ट्रेडिंग कंपनी और थ्रिफ्टकार्ट के माध्यम से हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.