आप भी इस तरह की Property के हैं माल‍िक? मोदी सरकार उठाने जा रही सख्‍त कदम; अभी से हो जाएं अलर्ट

Updated on 29-11-2022 07:43 PM

प‍िछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी में क‍िया गया इनवेस्‍टमेंट सबसे सुरक्ष‍ित माना जाता है. यही कारण है क‍ि प्रॉपर्टी के दाम तेजी के साथ बढ़े हैं और न‍िवेश भी. लेक‍िन यद‍ि आपने गलती से शत्रु संपत्तियों ले ली है और आप उसके मालिक हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. यद‍ि आपने क‍िसी शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर रखा है तब भी आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. दरअसल, मोदी सरकार देश की शत्रु संपत्तियों पर सख्‍त कदम उठाने जा रही है.

कब्‍जा मुक्‍त कराकर की जाएगी नीलामी
शत्रु संपत्तियों की पहचान के बाद अब सरकार की तरफ से इन्‍हें कब्‍जा मुक्‍त कराने का अभ‍ियान चलाया जाएगा. यद‍ि क‍िसी भूम‍ि पर न‍िर्माण हो रखा है तो सरकार की तरफ से इसे भी कब्‍जा मुक्‍त कराया जाएगा. इसके ल‍िए सरकार मकान, दुकान या प्‍लॉट की नीलामी करेगी. सरकार इस व‍िकल्‍प पर भी व‍िचार कर रही है क‍ि यद‍ि कोई व्‍यक्‍त‍ि या उसका पर‍िवार शत्रु संपत्‍त‍ि पर काब‍िज है तो नीलामी में खरीदने का पहला अध‍िकार उस व्‍यक्‍त‍ि को ही द‍िया जाएगा.

देश में कुल 12 हजार 615 शत्रु संपत्‍त‍ि
नीलामी में संपत्‍त‍ि को खरीदने के बाद शत्रु संपत्‍त‍ि को वैध तरीके से खरीदकर अपने पास रख सकते हैं. शत्रु संपत्‍त‍ि को कब्‍जा मुक्‍त कराने की शुरुआत सबसे पहले यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा से होगी. देश की सबसे ज्‍यादा शत्रु संपत्‍त‍ियां उत्‍तर प्रदेश में हैं. देशभर में कुल 12 हजार 615 शत्रु संपत्तियों की पहचान की गई है. लेक‍िन इसमें सबसे ज्यादा 6255 शत्रु संपत्तियां यूपी में हैं. इनमें से 3797 शत्रु संपत्तियों की पहचान हुई है. यूपी के बाद सबसे ज्‍यादा शत्रु संपत्ति पश्चिम बंगाल में हैं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.