ग्रेटर नोएडा में कहीं आप तो नहीं खा रहे जानलेवा मोमोज, 4 दुकानों की चटनी के नमून फेल
Updated on
04-12-2024 01:55 PM
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने की वजह से लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनों मिलावटी मोमोज बेच रहे लोगों पर एक्शन लेकर सैंपल लिए थे। अब उसकी रिपोर्ट आ चुकी है। ग्रेनो में 4 मोमोज की दुकानों से लिए टमाटर की चटनी के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। ये चटनी खाने लायक नहीं मिली है। इसमें एक दुकान से मोमोज खाने से 10 से अधिक लोग बीमार भी हुए थे, जिसके बाद विभाग की आंख खुली थी।
सहायक खाद्य आयुक्त-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सेक्टर पाई-2 स्थित एल्डिको ग्रीन सोसायटी के पास 29 सितंबर को दीपक मोमोज सेंटर से स्टीम मोमोज खाने से 2 परिवार के 8 से अधिक लोग बीमार हुए थे। शिकायत के बाद टीम ने स्टीम मोमोज और चटनी के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि दीपक मोमोज सेंटर से चटनी के सैंपल की रिपोर्ट जांच के बाद आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चटनी खाने लायक नहीं पाई गई। नॉलेज पार्क में तुगलपुर स्थित राजेश मोमोज सेंटर और गोविंद मोमोज सेंटर से चटनी के सैंपल 1 अक्टूबर को लिए थे। इन सभी की रिपोर्ट में चटनी खाने लायक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि तीनों दुकान संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट आने में लग रहे है 2-2 महीने
खाद्य सुरक्षा विभाग लापरवाही मिलने पर मिलावटी सामान की जांच करने के बाद सैंपल लेकर लैब के लिए भेजता है। एक खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट 15 से 20 दिन में आ जानी चाहिए। यहां पर हाल कुछ और ही दिखाई दे रहा है। सितंबर और अक्टूबर में मोमोज और चटनी के लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट दिसंबर में आई है, जबकि मोमोज की रिपोर्ट के लिए अभी और कितना इंतजार करना होगा है, ये किसी को नहीं पता है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण लापरवाही रवैया दिखाई दे रहा है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…