क्या इंडी गठबंधन से अलग हो रही है आप? केजरीवाल के बयान से लगने लगी अटकलें

Updated on 18-12-2023 01:38 PM
बठिंडा: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। व‍िपक्षी दलों के गठबंधन 'इंड‍िया' ने बीजेपी को केंद्र से हटाने की मुह‍िम शुरू की है। इसके तहत सभी प्रमुख व‍िपक्षी दलों ने साथ म‍िलकर मुकाबले का मन बनाया है। इस बीच कुछ दल 'एकला चलो' की रणनीत‍ि पर भी अमल करते द‍िख रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से भी कुछ ऐसा ही देखने में आया है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को बठिंडा में लोगों से उनकी पार्टी को पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें और चंडीगढ़ की एक सीट जीतने में मदद करने का आह्वान किया। इससे संकेत मिलता है कि 'आप' अकेले चुनाव लड़ने की सोच रही है। न कि 'इंड‍िया' गुट के हिस्से के रूप में।

वर्तमान लोकसभा में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के पास पंजाब में 9 सीटें हैं। इसमें कांग्रेस के आठ और AAP के पास सिर्फ एक सदस्य है। हालांकि बठिंडा में अपनी विकास क्रांति रैली में जहां केजरीवाल ने 1,125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं केजरीवाल ने साफ कर दिया कि कांग्रेस भी राज्य में AAP के प्रतिद्वंद्वियों में से एक है।

बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला
केजरीवाल ने एक ही सांस में बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला क‍िया। केजरीवाल ने कहा क‍ि अकाली, कांग्रेस या बीजेपी-अकाली सरकारों ने कभी भी एक बार में 1,125 करोड़ रुपये का पैकेज आवंटित नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सभी प्रतिद्वंद्वियों ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए अनुदान रोकने के लिए हाथ मिला लिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर आप ने पंजाब में विकास कार्य सफलतापूर्वक किए तो वे चुनाव में 'बर्बाद' हो जाएंगे।

'पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश'
आप सुप्रीमो ने कहा क‍ि पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश हैं। वे हमें सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाएंगे। पंजाब में अभूतपूर्व विकास का दावा करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि 1,125 करोड़ रुपये के पैकेज से राज्य में कई अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा क‍ि हम हाल ही में गुरदासपुर गए थे और 1,850 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और उससे पहले होशियारपुर को 850 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था।

कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर वार
रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर सबसे पुरानी पार्टी पर हमला किया। रैली में पूरी पंजाब कैबिनेट और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे।

पंजाब में गठबंधन नहीं चाहती AAP

दरअसल कांग्रेस की राज्य इकाई भी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ किसी भी संभावित गठबंधन का विरोध कर रही है। कुछ दिन पहले पार्टी ने राज्य इकाई से सर्वेक्षण करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.