अंग्रेज की औलाद हो क्‍या? एक मिनट में सारी मस्‍ती उतार दूंगा, शिंदे गुट के सांसद ने तहसीलदार को हड़काया

Updated on 26-07-2023 02:48 PM
नांदेड़: तुम्‍हारी शिकायतें बहुत बढ़ गई हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करो। क्या अंग्रेज की औलाद हो? तंबी हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने माहुर के तहसीलदारों को इस तरह से धमकाया। पाटि‍ल ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि ज्‍यादा मौज-मस्ती में मत रहो। एक मिनट में सारी मौज-मस्ती उतार देंगे। सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना सोमवार रात माहुर तालुका की है। जब सांसद बार‍िश से हुए नुकसान का जायजा लेने क्षेत्र में पहुंचे थे।

दरअसल भारी बारिश और पैनगंगा नदी में बाढ़ से किनवट और माहुर तालुका में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पानी के कारण खेतों में फसलें बह गई हैं। कई घर भी ढह गए हैं। सोमवार रात करीब दस बजे शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने माहुर तालुका के कुछ गांवों और खेतों का निरीक्षण दौरा किया। प्रभावित किसानों से बातचीत की। इस मौके पर सांसद हेमंत पाटिल ने बाढ़ में फंसे आनंदनगर टांडा के लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

क‍िसानों ने की तहसीलदार की श‍िकायत
इस दौरान वहां के किसानों और नागरिकों ने माहुर के तहसीलदार किशोर यादव की शिकायत की। लोगों ने सांसद पाटिल से कई शिकायतें कीं कि तहसीलदार फोन नहीं उठाते और किसानों की समस्या नहीं सुनते। इस पर सांसद हेमंत पाटिल ने मुख्यमंत्री को नुकसान की जानकारी देने के लिए उनके निजी सहायक को फोन किया और तहसीलदार किशोर यादव को फोन उठाने के लिए कहा। लेकिन तहसीलदार ने कहा कि मैं अभी खाना खा रहा हूं। कुछ देर बाद जब तहसीलदार मौके पर आए तो सांसद ने तहसीलदार को आड़े हाथों ले लिया।

क्‍या बोले सांसद
सांसद ने कहा क‍ि लोगों की ओर से सैकड़ों शिकायतें आई हैं। वे(तहसीलदार) अपना काम क्यों नहीं करते? क्या तुम अंग्रेज की औलाद हो, लोगों के सवाल समझ में नहीं आते? क्या आपको मजा आता है? यह कहते हुए सांसद ने तहसीलदार को हड़काया। सांसद हेमंत पाटिल ने इस मुद्दे पर तहसीलदारों पर अच्छा कटाक्ष किया कि वे फोन क्यों नहीं उठाते हैं। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान सांसद हेमंत पाटिल ने कहा कि आनंदनगर टांडा के नागरिकों के पुनर्वास के लिए प्रयास किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.