अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका कप जीता:फाइनल में कोलंबिया को 1-0 से हराया

Updated on 15-07-2024 02:41 PM

अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया है। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया।

निर्धारित 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 0-0 रहा। मैच एक्सट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। आखिरकार मुकाबले के 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया। अंत तक यह बढ़त कायम रही और लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम 1-0 से मैच जीतकर चैंपियन बनी।

कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले 2021 में टीम ने ब्राजील को फाइनल में हराया था ।कोलंबिया ने आखिरी बार 23 साल पहले 2001 का फाइनल खेला था और अपनी मेजबानी में चैंपियन बनी थी।

मैच के 36वें मिनट में चोटिल हुए मेसी
हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। हालांकि, अर्जेंटीना और कोलंबिया दोनों को मौके मिले, पर कोई भी टीम बढ़त लेने में सफल नहीं हुई।

वहीं मैच के 36वें मिनट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी चोटिल हो गए और 2 मिनट के लिए मैच रूका। वहीं इससे पहले 27वें मिनट में कोलंबिया के जॉन कोरडोबिया को येलो कार्ड दिखाया गया।

64वें मिनट में मेसी हुए फिर से हुए चोटिल, मैच से हुए बाहर
दूसरे हाफ में मैच के 64वें मिनट में एक बार फिर से मेसी चोटिल हो गए और उनको बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह निकोलस गोंजालेज को आना पड़ा। जब मेसी मैदान से बाहर गए तब तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई थीं। मेसी बाहर जाने से काफी निराश थे वह रोते हुए नजर आए।
ज्यादा भीड़ की वजह से देरी से शुरू हुआ फाइनल
मियामी में कोपा अमेरिका का फाइनल देखने के लिए स्टेडियम के बाहर ज्यादा भीड़ उमड़ गई। कोलंबिया और अर्जेंटीना के बीच खेले जा रहे फाइनल को देखने के लिए बिना टिकट वाले भी पहुंच गए, जिसके बाद स्टेडियम के बाहर भागदौड़ सी स्थिति बन गई।

पुलिस ने बिना टिकट वाले लोगों को गिरफ्तार किया। ज्यादा भीड़ की वजह से मैच करीब 1 घंटे देरी से शुरू हुई। वहीं आयोजकों को घोषणा करनी पड़ी की बिना टिकट वाले लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं है, इसलिए वह लौट जाएं।

अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में कनाडा को हराया
डिफेंडिग चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में कनाडा को 2-0 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। लियोनेल मेस्सी की अगुआई में ला एल्बिसेलेस्टे ने ग्रुप स्टेज में चिली, इक्वाडोर और पेरू पर जीत हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

कोलंबिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराया
दूसरी ओर, कोलंबिया ने टूर्नामेंट में सरप्राइज पैकेज का प्रदर्शन किया है। कोलंबिया ने सेमीफाइनल में उरुग्वे को 1-0 से हराया। टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

उरुग्वे और अर्जेंटीना सबसे सफल टीम
कोपा अमेरिका की अर्जेंटीना सफल टीम है। रिकॉर्ड 16 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं ने 15 बार यह खिताब अपने नाम किया है। ब्राजील 9 और पराग्वे, चिली और पेरू की टीम 2-2 बार खिताब जीत चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.