अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट मिलना तय, लियोनेल मेसी के 'लकी रेफरी' को सेमीफाइनल की जिम्मेदारी
Updated on
15-07-2026 02:33 PM
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल एल्फाथ को नियुक्त किया है। एल्फाथ अमेरिका के रेफरी हैं और वहां की मेजर लीग सॉकर में रेफरी की भूमिका निभाते हैं। अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।
लियोनेल मेसी के लिए लकी हैं इस्माइल एल्फाथ
फुटबॉल रेफरी इस्माइल एल्फाथ लियोनेल मेसी के लिए काफी लकी हैं। एमएलसी के जिन मैचों में एल्फाथ ने रेफरी की भूमिका निभाई है, उसमें मेसी की टीम को जीत मिली है। आंकड़ों के मुताबिक लियोनेल मेसी के खेलते हुए एल्फाथ ने मेजर लीग सॉकर के 5 मैचों में रेफरी या किसी अन्य ऑफिशियल की भूमिका निभाई। सभी मैचों में उनकी टीम जीती है।
इस्माइल एल्फाथ ने नॉर्थ अमेरिका के बेहतरीन रेफरी में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2020 और 2022 में मेजर लीग सॉकर रेफरी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 2023 लीग्स कप फाइनल में भी रेफरी की भूमिका निभाई थी, जिसमें मेसी की अगुवाई में इंटर मियामी ने नैशविल SC को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी।
मोरक्कों में जन्मे हैं इस्माइल एल्फाथ
मोरक्को के कैसाब्लांका में जन्मे एल्फाथ 2001 में डाइवर्सिटी वीजा प्रोग्राम के जरिए अमेरिका चले गए।उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह अमेरिकी नागरिक बने और टेक्सास में रहते हैं। वह 2012 से मेजर लीग सॉकर में रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। 2016 में वह फीफा के साथ जुड़े। वह 2022 फीफा विश्व कप का भी हिस्सा था। फाइनल मैच में उन्होंने चौथे ऑफिशियल की भूमिका निभाई थी।
ब्राजील और नॉर्वे के मैच में भी रेफरी थे
44 साल के इस्माइल एल्फाथ ने इस टूर्नामेंट में ब्राजील और नॉर्वे के मैच में रेफरी की भूमिका में थे। 5 बार की चैंपियन ब्राजील को उस मैच को हार मिली थी। इसके अलावा जापान और नीदरलैंड के साथ ही उरुग्वे बनाम स्पेन के मैच में भी रेफरी थे।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…