अर्जुन कपूर अलग-अलग स्टाइल में करना चाहते हैं काम:बोले- मैं वो प्रोजेक्ट करना चाहता हूं, जो मुझे खुशी दे

Updated on 09-12-2022 07:49 PM

संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर ने एक हरियाणवी कॉप का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें ऑडियंस का काफी प्यार मिला। हाल ही में अर्जुन कपूर ने बताया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्मों में अलग-अलग शैलियों में काम करेंगे और खुद को लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहने की चुनौती देंगे।

मैं वो प्रोजेक्ट करना चाहता हूं, जो मुझे खुशी दे

अर्जुन ने कहा, 'एक एक्टर के रूप में सिनेमा में मेरा सफर काफी कुछ सीखने और विकास करने का रहा है। मुझे लगता है कि सिनेमा में मुझे अपना रास्ता मिल गया है और मैं जान चुका हूं कि मैं ऑन स्क्रीन क्या करना चाहता हूं? मुझे अहसास हो गया है कि मैं केवल वो प्रोजेक्ट करना चाहता हूं, जो मुझे खुशी दें और मुझे स्क्रीन पर ज्यादा मैच्योर बनाने में मदद करेंगे।'

संदीप और पिंकी फरार के लिए आभारी हूं

अर्जुन ने आगे कहा, 'फिल्म संदीप और पिंकी फरार में मुझे काफी प्यार व सराहना मिलीं। इस फिल्म में मेरे काम को सभी ने खूब पसंद किया और मैं इसके लिए इस प्रोजेक्ट का आभारी हूं।'

मैं ऐसी फिल्मों में काम करना चाहता हूं, जो मुझे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में मदद करें

अर्जुन एक बार फिर आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'द लेडीकिलर' में सभी का दिल जीतने और शानदार रिव्यू प्राप्त करना चाहते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्म 'कुत्ते' में मुझे एक बार फिर महसूस होता है कि इसमें काम करके मुझे काफी खुशी मिलेंगे और फिर 'द लेडी किलर' भी एक शानदार फिल्म है, जिसमें मेरा परफॉर्मेंस सबसे खास होगा। मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था, जो मुझे स्क्रीन पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में मदद करें।'

मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा

अर्जुन कहते हैं, 'मैं उन स्टोरीटेलर्स के साथ सहयोग करना चाहता हूं, जो मुझमें भरोसा करते हैं और मुझे ज्यादा अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करते हैं। दिबाकर बनर्जी, आसमान भारद्वाज, और अजय बहल वो फिल्ममेकर्स हैं, जिनके लिए मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि 'कुत्ते' और 'द लेडीकिलर' बहुत हिट फिल्में बनेंगी। मैंने उनके लिए बड़ी मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा!'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.