अर्जुन तेंदुलकर ने लिए 9 विकेट:गोवा को पारी और 189 रन से जीत दिलाई, कर्नाटक में खेल रहे घरेलू क्रिकेट

Updated on 17-09-2024 02:31 PM

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू मैच में 9 विकेट लिए हैं। गोवा के लिए कर्नाटक के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में खेलते हुए अर्जुन ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन की मदद से गोवा ने कर्नाटक-11 के खिलाफ पारी और 189 रन से जीत दर्ज की।

रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुरू होने से पहले अर्जुन ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। कर्नाटक ने घरेलू क्रिकेट को देखते हुए इन्विटेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया है।

कर्नाटक से निकिन जोश खेले 

कैप्टन थिम्मपिया मेमोरियल टूर्नामेंट में कर्नाटक-11 और गोवा के बीच मैच खेला गया। गोवा ने अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम खिलाई, जबकि कर्नाटक ने अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ियों को मौका दिया। इनमें निकिन जोश और विकेटकीपर शरथ श्रीनिवास ही 2 सीनियर प्लेयर रहे।

पहली पारी में लिए 5 विकेट 

अर्जुन ने 2 पारियों में 26.3 ओवर बॉलिंग की और 87 रन देकर 9 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 13 ओवर बॉलिंग कर महज 41 रन दिए और 5 विकेट झटक लिए। जिस कारण कर्नाटक 103 रन ही बना सका। जवाब में गोवा ने अभिनव तेजराना की सेंचुरी और मंथन खुटकर की फिफ्टी के दम पर 413 रन बना दिए।

दूसरी पारी में 121 रन ही बना सकी कर्नाटक 

310 रन से पिछड़ने के बाद कर्नाटक-11 दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सकी। टीम 30.4 ओवर में 121 रन ही बना सकी। अर्जुन ने इस बार 13.3 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए।

इसी महीने 25 साल के हो जाएंगे अर्जुन 

अर्जुन तेंदुलकर 24 सितंबर को 25 साल के हो जाएंगे। उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिलने के कारण गोवा से खेलने लगे। वे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेल चुके हैं।

सीनियर लेवल पर अर्जुन ने 49 मैचों में 68 विकेट लिए हैं। 13 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 21 विकेट हैं। शुरुआती करियर में अर्जुन को युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने ट्रेनिंग दी थी। वे अक्टूबर में शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में गोवा से खेलते नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.