IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर का रौद्र रूप, जसप्रीत बुमराह की तरह फेंके तीर जैसे यॉर्कर, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी
Updated on
18-03-2026 01:21 PM
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। नवंबर 2025 में हुए एक ट्रेड सौदे के तहत लखनऊ ने अर्जुन को उनकी मौजूदा फीस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। अब अर्जुन नेट्स में जमकर पसीन बहा रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी बुमराह जैसी यॉर्कर
अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट्स में घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्जुन तगड़ी यॉर्कर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने स्टंप के आगे रखे जूतों को अपना निशाना बनाया। अक्सर ऐसी यॉर्कर मारते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को देखा जाता है। अब आईपीएल की शुरुआत से पहले अर्जुन तगड़ी लय में नजर आ रहे हैं।
अर्जुन लखनऊ के लिए खेलेंगे क्रिकेट
अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल सफर साल 2021 में शुरू हुआ था जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, शुरुआती दो सालों में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनका आधिकारिक डेब्यू साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुआ। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 4 मैचों में 3 विकेट झटके थे, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार का विकेट उनका पहला आईपीएल विकेट बना। 2024 के सीजन में भी वह मुंबई का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें केवल एक मैच खेलने का अवसर मिला।
ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। मुंबई की टीम में कड़े कॉम्पिटिशन के चलते उन्होंने गोवा का रुख किया जहां उन्होंने अपने डेब्यू रणजी मैच में ही शानदार शतक (120 रन) जड़कर अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हाल ही में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है जो उनकी बेहतर होती गेंदबाजी का प्रमाण है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…