
रायपुर । राजधानी रायपुर में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, यहां बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के एक्सप्रेस-वे का है, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार की आधी रात कार सवार तीन लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने फरसा से हमलाकर कार सवार लोगों को घायल भी कर दिया। हथियारबंद लुटेरे मोबाइल और नगदी से भरा पर्स लेकर फरार हो गए।
दरअसल, यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार कार से एयरटेल के कर्मचारी प्रांशु गुप्ता, गौरव शर्मा और शुभम शर्मा सोमवार की रात रायपुर आते समय पुरैना एक्सप्रेस-वे के पास शौच के लिए रुके, तभी वहां बाइक सवार बदमाश पहुंच गए और पैसों की मांग करने लगे।