थल सेना दिवस आज:रिटायरमेंट के बाद हर सुबह सबसे पहले सैनिक के प्रतीक को सैल्यूट करते थे करिअप्पा, कहते थे- इन्हीं ने दी ऊंचाई

Updated on 15-01-2023 04:30 PM

सेनाध्यक्ष को तो हर सैनिक सैल्यूट करता है, लेकिन लेफ्टिनेंट जनरल (1986 में फील्ड मार्शल) केएम करिअप्पा रिटायरमेंट के बाद अपने दिन की शुरुआत सैनिक के प्रतीक चिह्न को सैल्यूट के साथ करते थे। वे 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के प्रथम सेनाध्यक्ष बने थे।

सेना दिवस पर उनके कुछ किस्से बता रहे हैं उन्हीं के 85 वर्षीय पुत्र रिटायर्ड एयर मार्शल केसी नंदा करिअप्पा। वे अपने पैतृक निवास कर्नाटक के मडिकेरी में रहते हैं। उनके पिता का कमरा आज भी पुराने कलेवर में है। एयर मार्शल बताते हैं 1953 में रिटायरमेंट पार्टी में पिताजी ने आर्मी हेडक्वार्टर से भारतीय सैनिक का प्रतीक चिह्न मांगा था। उनका मानना था कि इन जवानों के कारण ही मैं इस ऊंचाई तक पहुंचा।

1. आर्मी के जवानों से खुदवाया कुआं

1945 की बात है। पिताजी उत्तर-पश्चिम प्रांत में ब्रिगेड कमांडर थे। वहां उन्होंने महिलाओं को पानी के लिए मटका सिर पर रखकर ले जाते देखा। उसी दिन आदेश निकाला और जवानों ने कुआं खोद दिया। वे आमजन के लिए गाड़ी में राशन भी ले जाते थे। उसके बाद स्थानीय स्तर पर उन्हें ‘खलीफा’ का टाइटल दिया गया था।

2. ​​​​​​​सैनिक तो जानें उनका चीफ कौन है

1947 के भारत-पाक युद्ध के समय पिताजी दिल्ली में पदस्थ थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कहा गया, कश्मीर में खुली जीप में न निकलें, गाड़ी पर तख्ती और झंडा भी न लगाएं। उन्होंने इनकार कर दिया। कहा, जब जवानों को पता नहीं चलेगा कि उनका चीफ उनके साथ है तो हिम्मत कैसे बढ़ेगी। वे बेखौफ घूमते और जवानों से मिलते थे।

3.​​​​​​​सभी युद्धबंदी मेरे बेटे, उन्हें रिहा करो

1965 के युद्ध में मैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट था। मेरे विमान पर गोली लगी और मैं दुश्मन की सीमा में गिरा। पाक के राष्ट्रपति अय्यूब खान ने भारत को मैसेज भेजा कि यदि करिअप्पा चाहें तो उनके बेटे को छोड़ा जा सकता है। लेकिन पिता ने कहा, सभी युद्धबंदी मेरे बेटे हैं, करना है तो सभी को रिहा करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.