पाकिस्‍तान को पूरी तरह लूटने में जुटी सेना, अब खेती भी करेगी, 45 हजार एकड़ जमीन पर किया 'कब्‍जा'

Updated on 17-03-2023 07:31 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में 100 अरब डॉलर से ज्‍यादा का कारोबार करने वाली पाकिस्‍तानी सेना अब खेती भी करने जा रही है। जी हां, पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की केयर टेकर सरकार ने राज्‍य के तीन जिलों भक्‍कर, खुशाब और साहिवाल में कम से कम 45,267 एकड़ जमीन को सेना के हवाले कर दिया है। पाकिस्‍तान की सेना अब इस जमीन पर 'कारपोरेट ए‍ग्रीकल्‍चर फार्मिंग' करने जा रही है। पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सेना के जमीन निदेशालय ने पंजाब के मुख्‍य सचिव समेत कई पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पाकिस्‍तानी सेना ने कुल 45,267 एकड़ जमीन राज्‍य से मांगी थी।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान सरकार और पंजाब सरकार के बीच संयुक्‍त वेंचर पर 8 मार्च को हस्‍ताक्षर हुआ। इस समझौते के तुरंत बाद राज्‍य सरकार को सरकारी जमीन को पाकिस्‍तानी सेना के हवाले करना पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक यह समझौता पंजाब सरकार, सेना और प्राइवेट कंपनियों के बीच हुआ है। दावा किया गया है कि इस डील से पाकिस्‍तानी सेना को 'कोई फायदा' नहीं होगा लेकिन हकीकत में कमाई का केवल 40 फीसदी पैसा ही पंजाब सरकार के पास जाएगी।

पाकिस्‍तानी सेना का 100 अरब डॉलर का कारोबार


रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब सरकार जहां जमीन मुहैया कराएगी, वहीं सेना अपने संसाधन का इस्‍तेमाल करेगी और पूरे प्रॉजेक्‍ट का मैनेजमेंट उसके हाथ में होगा। वहीं निजी सेक्‍टर इस प्रॉजेक्‍ट में निवेश करेगा और उर्वरक भी मुहैया कराएगा। पाकिस्‍तानी सेना ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है और दावा किया कि इस जमीन का मालिकाना हक वह नहीं लेने जा रही है। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि सेना केवल प्रशासनिक स्‍ट्रक्‍चर मुहैया कराएगी। उन्‍होंने कहा कि यह जमीन ज्‍यादातर खाली पड़ी है और उस पर कोई फसल या तो होती नहीं है या फिर बहुत कम उपज होता है।

इस पूरे प्रॉजेक्‍ट का मैनेजमेंट सेना के रिटायर अधिकारी और पाकिस्‍तानी सेना करेगी। पाकिस्‍तानी सेना के सूत्रों का दावा है कि कृषि सेक्‍टर की ग्रोथ लगातार गिर रही है। इसकी वजह सुधारों में खामियां और अप्रभावी कृषि नीतियां हैं। पाकिस्‍तानी सेना चाहे जो दावा करे लेकिन हकीकत यह है कि वह 100 से ज्‍यादा उद्योग चलाकर जमकर पैसा बना रही है। पाकिस्‍तानी सेना देश में तेल से लेकर खाद तक बेच रही है। इसके अलावा सेना सीमेंट, बिजली, शिक्षा, चीनी मिल और अस्‍पताल तक चलाती है। पाकिस्‍तानी सेना के देश के अंदर और बाहर करीब 100 अरब डॉलर से ज्‍यादा का कारोबार है। वहीं पाकिस्‍तान की सालाना जीडीपी मात्र 12 अरब डॉलर के आसपास है। इस तरह से पाकिस्‍तान की कुल जीडीपी का 8 गुने से ज्‍यादा का कारोबार पाकिस्‍तानी सेना करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.