7 दिन बाद सेना को मिलेगा पहला हर्मीस-900 स्टारलाइनर : बठिंडा बेस पर तैनात होगा दृष्टि-10 ड्रोन

Updated on 11-05-2024 12:17 PM

पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन है। हालांकि, सबसे पहला हर्मीस-900 जनवरी में भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। दूसरा ड्रोन सेना ले जा रही है।

भारतीय सेना अपने बठिंडा बेस पर दृष्टि-10 ड्रोन को तैनात करेगी जहां से वह पाकिस्तान के साथ पूरी पश्चिमी सीमा पर नजर रख सकेगी। इसके बाद तीसरा ड्रोन नौसेना और चौथा सेना को दिया जाएगा।

भारतीय सेना के पास पहले से ही हेरॉन मार्क 1 और मार्क 2 ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन मेक इन इंडिया के तहत सेना ने दृष्टि-10 या हर्मीस-900 ड्रोन के लिए ऑर्डर भी दिए हैं।

अडाणी डिफेंस की इजराइल फर्म से डील
अडाणी डिफेंस ने ड्रोन की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए इजराइली फर्म एल्बिट के साथ डील की थी। अडाणी डिफेंस के मुताबिक उसने 70% ड्रोन का स्वदेशीकरण कर लिया है और आगे का काम जारी है।

भारतीय सेना ने इजराइल के कुछ और सैटेलाइट कम्युनिकेशन कर सकने वाले ड्रोन को भी शामिल किया है। इसमें इजराइली एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री के साथ सीधे सौदे में लिए गए कुछ हेरॉन मार्क 2 भी हैं।

नौसेना इन्हें पाकिस्तान के साथ समुद्री सीमा पर नजर रखने के लिए पोरबंदर में तैनात करने जा रही है, इनमें 30 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने और एक बार में 2000 किमी दूरी तय करने की क्षमता है।

भारत के अलावा ये ड्रोन चिली, कनाडा, अजरबैजान, मैक्सिको, ब्राजील, कोलंबिया, फिलीपींस और स्विटजरलैंड के पास भी हैं। इसके अलावा, आर्मी एविएशन कोर चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर नई एविएशन ब्रिगेड भी तैनात करने वाली है। फिलहाल 3 ब्रिगेड सीमा पर ऑपरेशन में हैं। एक ब्रिगेड में 50-60 हेलिकॉप्टर्स हैं। इनका काम मेडिकल इवेक्युएशन, आर्टिलरी-रसद पहुंचाना और हमला करना है।

क्यों खास है हर्मीज-900
हर्मीस 900 दो तरह से टारगेट हिट कर सकता है। पहला- अगर किसी व्हीकल के ड्राइवर को मारना है तो हम सिर्फ उसे ही मार गिराएंगे, बाकी पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं होगा। दूसरा- अगर किसी इलाके में मौजूद किसी बड़े टारगेट को तबाह करना है तो 10 मीटर दायरे में यह किसी भी चीज का नाम-ओ-निशान मिटा देगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.