अरनॉल्ट कुछ देर के लिए बने दुनिया के सबसे अमीर:मस्क को पछाड़कर टॉप पर पहुंचे

Updated on 08-12-2022 06:47 PM

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने कुछ देर के लिए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी के रूप में अपना खिताब खो दिया। लक्जरी ब्रांड लुई वुइटन के चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 185.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ उन्हें पछाड़ दिया था, लेकिन शेयरों में गिरावट के कारण कुछ देर बाद उनकी नेटवर्थ नीचे आ गई और वो दोबारा दूसरे नवंबर पर आ गए।

फोर्ब्स के अनुसार गुरुवार सुबह बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 184.7 बिलियन डॉलर थी। एलन मस्क की नेटवर्थ 185.4 बिलियन डॉलर है। यानी एलन मस्क अभी भी पहले नंबर पर हैं। टेस्ला के शेयरों में तेजी के बाद नवंबर 2021 में मस्क दुनिया का सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया था।

मस्क की कुल संपत्ति में भारी गिरावट
ट्विटर डील के बाद से ही एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट देखी जा रही है। 8 नवंबर को मस्क की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से नीचे आई गई थी। इसके अलावा चीन में लगे कोरोना प्रतिबंधों के कारण भी टेस्ला को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टेस्ला के लिए चीन अमेरिका के बाद सबसे बड़ा बाजार है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट का ग्रुप लुई वितॉ मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी कॉम्पिटिटर केरिंग से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है।मंगलवार को फोर्ब्स ने एशिया के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट जारी की। इनमें भारत के गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मलेशियाई-भारतीय बिजनेसमैन ब्राह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया का नाम भी इस लिस्ट में हैं। वे भारत और मलेशिया में परोपकार पर खर्च कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.