सोमवती अमावस्या को लेकर महाकाल मंदिर में इंतजाम नाकाफी, श्रद्धालु हो रहे परेशान

Updated on 15-07-2023 12:36 PM

उज्जैन । श्रावण में 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या व भगवान महाकाल की दूसरी सवारी का महासंयोग बन रहा है। इस दिन शिप्रा स्नान व महाकाल दर्शन हेतु देशभर से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम कर रहा है।

यहां से मिलेगा महाकाल मंदिर में प्रवेश

उज्जैन जिला प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के सामने पार्किंग में बैरिकेडिंग की जा रही है। यहां से दर्शनार्थियों को कतार में लगना होगा। श्रद्धालु महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शनार्थियों के लिए चारधाम मंदिर पार्किंग में विशाल जूता स्टैंड का निर्माण भी किया जा रहा है।

कीचड़ से पैदल चलने में हो रही परेशानी

श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सके, इसके लिए सूचना संकेतक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। अस्थाई एटीएम भी स्थापित किया गया है। लेकिन आधे अधूरे निर्माण व इसकी वजह से सड़क पर कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को पैदल चलने में खासी परेशानी हो रही है। महापर्व से पहले फायर फाइटर से मार्ग की धुलाई कराना नितांत आवश्यक है।

होर्डिंग पर आपत्ति

मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को जूता स्टैंड की जानकारी देने के लिए हरसिद्धि क्षेत्र में सूचना संकेतक बोर्ड लगाया गया है। जिस पर लिखा है बड़ा गणेश जूता स्टैंड। इस पर समाजसेवी विनय शर्मा ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार के सूचना बोर्ड पर देवी देवताओं के नाम नहीं लिखे जाने चाहिए। इससे धार्मिक भावना आहत होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.