महादेव सट्टा ऐप में करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाला गिरफ्तार:लोगों से बैंक अकाउंट खुलवा कर करता था लेन-देन

Updated on 19-12-2022 07:36 PM

गरीब लोगों को चंद रुपए का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाने और फिर उसमें महादेव सट्टा की रकम की लेने-देन करने वाला आरोपी पिछले 8 महीने से फरार था। दुर्ग पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यश बैंक में एक युवक का खाता खुलवा कर उसमें करोड़ों रुपए का लेन देन किया था। इस मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को शांति नगर निवासी हरिकांत द्विवेदी (24वर्ष) ने सुपेला थाने में फर्जी बैंक अकाउंट खोले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि मनीष मिश्रा और शाहिल महिलांग ने मिलकर उसका यश बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद बिना उसकी जानकारी के उस खाते में बड़ी रकम का लेन देन किया जा रहा था।

जब उसके मोबाइल में उस खाते से बड़ी रकम निकालने और जमा होने का मैसेज आया तब उसे किसी फ्रॉड का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत बैंक जाकर यश बैंक के मैनेजर से इस बारे में पता किया। इस पर उन्हें बताया गया कि मनीष मिश्रा ने खाते से चेक के माध्यम से 3 लाख 85 000 रुपए का आहरण किया गया है। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस मनीष को किया गिरफ्तार, शाहिल था फरार
सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर यस बैंक के मैनेजर से पूछताछ की। इसके बाद इस मामले में मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं हाउसिंग बोर्ड निवासी साहिल महिलांग फरार हो गया था। पुलिस को उसकी 8 महीने से तलाश थी। उसे गिरफ्तार करने पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जेल भेजा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.