ब्रांड की आड़ में डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला गिरफ्तार

Updated on 07-06-2023 08:48 PM

रायपुर।अगर आप ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो आप सावधान हो जाइये, क्योंकि आपके पहने हुए कपड़े नकली हो सकते हैं।

दरसअल, रायपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर डुप्लीकेट कपड़े बेच रहा था। पुलिस ने कारोबारी के दुकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली कपड़े बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर माल के सामने नाइक, लिवाइस, अंडर आर्मर कंपनी के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाले कारोबारी हरेश आहूजा पर कार्रवाई की गई।

कपड़ा कारोबारी पर कापीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कारोबारी के खिलाफ थाने में शिकायत यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी के इंफोर्समेंट आफिसर शोभा केवट ने दर्ज की थी।

कापीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत मिलने पर कारोबारी हरेश की दुकान पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट कपड़े जब्त किए गए। नाइक कंपनी के 584 लोवर, नाइक जार्डन कंपनी के 406 लोवर, लिवाइस कंपनी के 96 जींस और 300 लोवर, लिवाइस कंपनी के 300 लोवर सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

ये डुप्लीकेट सामान हुआ बरामद
नाइक कंपनी के 584 लोवर
नाइक जार्डन कंपनी के 406 लोवर
लिवाइस कंपनी के 96 जींस एवं 300 लोवर
लिवाइस कंपनी के 300 लोवर
लिवाइस कंपनी के 200 अंडरवियर
अंडर आर्मर कंपनी के 218 लोवर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.