अरशद नदीम के गुरु पर लाइफ टाइम बैन, पाकिस्तान में धांधली का किया था पर्दाफाश, मिली सच्चाई की सजा

Updated on 13-10-2025 12:59 PM
पाकिस्तान के शीर्ष भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम के लंबे समय से कोच सलमान इकबाल पर रविवार को देश के एथलेटिक्स महासंघ ने पंजाब एथलेटिक्स संघ के संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। वह इस संघ के अध्यक्ष हैं। आजीवन प्रतिबंध के तहत इकबाल किसी भी एथलेटिक्स गतिविधि में भाग नहीं ले सकते और कोचिंग भी नहीं दे सकते हैं और किसी भी स्तर पर कोई पद पर काबिज नहीं हो सकते हैं।

सलमान इकबाल पर लगा बैन

पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (पीएएएफ) ने इकबाल पर पंजाब संघ के चुनाव कराकर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है जो अगस्त में हुए थे। सितंबर में एक जांच समिति का गठन किया गया था और इसने पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) को दिए गए उनके जवाब के एक दिन बाद 10 अक्टूबर को इकबाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
यह फैसला हाल में इकबाल द्वारा पीएसबी को भेजे गए जवाब से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है जिसमें उन्होंने उनसे तोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नदीम के खराब प्रदर्शन के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। पीएसबी ने भाला फेंक खिलाड़ी की ट्रेनिंग और यात्रा पर हुए खर्च के बारे में भी जानकारी मांगी थी।

क्या है पूरा मामला?

यह प्रतिबंध पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के अगस्त में हुए चुनावों से जुड़ा है। सलमान इकबाल इस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। एक जांच समिति ने सितंबर के मध्य में इस मामले की जांच शुरू की थी और 10 अक्टूबर को इकबाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। इस प्रतिबंध का समय अरशद नदीम के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) को इकबाल द्वारा दिए गए जवाब से भी जुड़ा हुआ लगता है। पीएसबी ने नदीम के प्रदर्शन में गिरावट के कारणों और उनके प्रशिक्षण व यात्रा खर्चों का विवरण मांगा था।इकबाल के जवाब से यह बात सामने आई कि पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन पिछले एक साल से नदीम की गतिविधियों से दूर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका में नदीम के प्रशिक्षण और पिंडली की मांसपेशियों की चोट के बाद की रिकवरी के लिए एक दोस्त से आर्थिक मदद लेनी पड़ी थी। जांच समिति की सिफारिश इकबाल के पीएसबी को जवाब देने के एक दिन बाद ही आ गई थी। फेडरेशन के इस फैसले से पाकिस्तान एथलेटिक्स में इकबाल की भागीदारी पूरी तरह समाप्त हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.