अर्शदीप सिंह बने टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा

Updated on 14-11-2024 01:41 PM

सेंचुरियन (दक्षिण अफ्रीका)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीती रात सेंचुरियन में खेला गया। टीम इंडिया ने यहां 11 रन से जीत दर्ज की और चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली।


भारत की जीत के हीरो दो खिलाड़ी रहे - तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह। मैन ऑफ द मैच तिलक वर्मा ने 107 रन की पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।


अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल टी20 तेज गेंदबाज


  • अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है। हालांकि सबसे ज्यादा विकेट के मामले में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं।
  • अर्शदीप सिंह ने अपने 59 वें अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले में 92 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 87 मैच में 90 विकेट लिए थे। 80 मैच में 96 विकेट के साथ चहल इस लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं।
  • इस मामले में अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने अब तक 70 मैचों में 89 विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट में 164 विकेट के साथ न्यूजीलैंड के टीम साउदी सबसे ऊपर हैं।
  • भारत ने ऐसे हासिल की 11 रन से जीत

    सेंचुरियन में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। सीरीज में यह लगातार तीसरा मौका रहा जब दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

    भारत की ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद 107 रन (56 गेंद, 8 चौके, 7 छक्के) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 50 रन (25 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) की शानदारी पारियां खेलीं। जवाब में मेजबान टीम 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी।

    अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में रयान रिकेल्टन का विकेट लेकर अपना खाता खोला। अर्शदीप को बाउंस से भरपूर सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर नई गेंद से अच्छी मदद मिली और उन्होंने इसका फायदा उठाया।

    पुरानी गेंद से भी अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और खतरा बनते दिख रहे हेनरिक क्लासेन (22 गेंद में 44 रन) और मार्को जानसन (17 गेंद में 54) को पवेलियन की राह दिखाई।

    अर्शदीप सिंह के लिए कहा जा रहा है कि वे पारी की शुरुआत से लेकर अंतिम ओवर तक किसी भी समय प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.