अर्शदीप सिंह ने चमड़ी उधेड़ ली... निकोलस पूरन की गेंद छपी चोटें देखकर दहल जाएंगे

Updated on 14-08-2023 06:06 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के विध्वंसक बल्लेबाज निकोलस पूरन भारत पर 3-2 से सीरीज जीत हीरो रहे। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में रविवार को भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में धांसू पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज को कई गेंदें लगीं। प्लेयर ऑफ द सीरीज पूरन ने मैच के बाद चोटें दिखाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपने साथी अर्शदीप सिंह और विंडीज टीम के साथी ब्रेंडन किंग को इन चोटों के लिए शुक्रिया कहा है।

दरअसल, नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े होने के दौरान ब्रैंडन किंग के एक क्रूर शॉट से पूरन के बाएं हाथ पर चोट लग गई। उनके पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी टीम के साथी अर्शदीप सिंह की एक गेंद उनके पेट पर लगी। इन दोनों ही गेंदों ने अपनी छाप छोड़ी। गेंद लगने से बने निशान को देखने पर ऐसा लग रहा है कि वहां की चमछी ही खींच ली गई है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो बार गेंद लगने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया और 35 गेंदों पर 47 रन बनाकर वेस्टइंडीज के लिए सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई। 166 रनों का पीछा करते हुए पूरन और किंग ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत पूरी तरह से बाहर हो गया। पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के निशान दिखाए और मजाक में किंग और अर्शदीप को इसके लिए धन्यवाद दिया।

पूरन ने 2006 के बाद से भारत पर वेस्टइंडीज की पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत में एक प्रमुख भूमिका निभाई। वह अपना प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार लेने के लिए उपस्थित नहीं थे, क्योंकि उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। हाल ही में वेस्टइंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूरन ने पांच मैचों में 141.94 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.