मैनपाट महोत्सव से अंचल की कला-संस्कृति को मिलती है नई पहचान: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Updated on 15-02-2023 06:52 PM

78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

रायपुर, 14 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ के बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध मैनपाट में आज लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए मैनपाट महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया। मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सरगुजा अंचल के लोक कलाकारों द्वारा शैला, करमा सहित अन्य स्थानीय गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तति दी जा रही है।
मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के उद्देश्य से मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला संस्कृति की झलक दिखेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अंचल की कला संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में कई दर्शनीय स्थल हैं जिसमें दर्शनीय स्थल एवं सांस्कृतिक विरासत के अनमोल धरोहर भी हैं। मैनपाट में बौद्ध मठ एवं अध्यात्म के भी दर्शन होते हैं। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का भी दो बार पदार्पण हुआ है। यहां के तिब्बती भाई-चारे के साथ मिलजूल कर रहते हैं।
मंत्री डॉ. डहरिया ने इस मौके पर 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने 6 मुक्तांजलि वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है ताकि योजना का लाभ व सम्मान सभी वर्ग को मिल सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। अगले वर्ष किसानों को धान का और अधिक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेलों को पुर्नजीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि 8 वर्ष पहले शुरू हुए मैनपाट महोत्सव का देश-प्रदेश में विशेष पहचान बनते जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गठन के बाद किसानों का कर्जा माफी तथा देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान की खरीदी करने का कार्य किया गया। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान कठिन चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार ने सबके लिए दवाई, उपचार एवं खाने की व्यवस्था की। कोविड काल से मुफ्त चावल दिया जा रहा है। इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड 1 करोड़ 8 लाख मीट्रिक टन की खरीदी की गई। इस दौरान जिले के 41 विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
    महोत्सव में सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य श्री इरफान सिद्दीकी, राज्य गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव, तेल घानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य श्री अरविंद गुप्ता, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुद्दीन इराकी, राज्य कर्मकार मंडल के सदस्य श्री अनिल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सैलानी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक-6939/ओम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.