आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम 19 जनवरी से:108 से अधिक प्रतिभागी दो चरणों में सीखेंगे सुदर्शन क्रिया

Updated on 15-01-2023 04:26 PM

हंसते-हंसाते तनाव रहित जीवन जीने की कला सिखाने वाली आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम आनंद की अनुभूति चार दिवसीय शिविर 19 जनवरी गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है जिसमें महिला पुरुष सहित 108 से अधिक प्रतिभागी सुबह और शाम के दो चरणों में सुदर्शन क्रिया के माध्यम से तनाव रहित जीवन जीने की कला सीखेंगे।

दो चरणों में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण के लिए केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक संतोष देवताले, रजनी अगरवाल, स्नेहा मुंगी, विजय दुंबानी, दीपाली पंडित सहित सभी शिक्षक प्रशिक्षण देंगे। संस्था के ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षक रविंद्र पंडित और साधक आशीष कपड़िया ने बताया कि शिविर का समय सुबह 6 से 9 बजे तक रहेगा और शाम को 5.30 से 8.30 बजे तक रहेगा। यह शिविर सुंदरनगर पांच पांडव मंदिर के पीछे स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर सभागृह में आयोजित होगा।

ज्ञात हो सुदर्शन क्रिया के माध्यम से मनोविकार संबंधी सभी रोगों के उपचार के साथ सकारात्मक सोच के साथ वर्तमान में जीने की कला के गुर सिखाए जाते हैं। इंदिरा कॉलोनी स्थित आकृति योगा सेंटर के सभागृह में बीती रात संपन्न हुई संस्था की वॉलेंटियर्स मीट में केंद्र प्रमुख देवताले ने सभी साधकों को संबोधित करते हुए हुए बताया कि हम सभी एक साथ मिलकर सृष्टि का अनमोल उपहार सुदर्शन क्रिया को इस नए वर्ष में घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।

देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए हमारा दायित्व है कि सुदर्शन क्रिया का गुरु ज्ञान घर घर तक पहुंचे। यह क्रिया हमारी फेफड़ों की स्वसन क्षमता को असीमित ढंग से बढ़ाती है तथा यह रक्त शुद्धीकरण का सर्वोत्तम माध्यम है। इसलिए हम समाज हित में अधिक से अधिक नगर वासियों को इस शिविर का लाभ प्रदान करेंगे।

22 फरवरी को होगा समापन

चार दिवसीय शिविर का समापन रविवार 22 जनवरी को होगा। उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था बुरहानपुर शहर में विगत 16 वर्षों से सेवा साधना और सत्संग के माध्यम से लोगों तक गुरु ज्ञान का संदेश पहुंचा रही है। वर्तमान में 7000 से अधिक महिला पुरुष इस संस्था से जुड़े हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.