अरुण साव ने वीसी के जरिए ली संभाग के कलेक्टर -एसपी की बैठक

Updated on 27-03-2025 02:31 PM

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वीसी के जरिए संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रवास को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे व आईजी संजीव शुक्ला सहित बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह उपस्थित थे।

 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने अच्छी कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह तभी सफल माना जाएगा जब मैदानी स्तर पर इस योजना के अनुरूप पालन किया जाए ।उन्होंने कहा की पीएम का आगमन हमारे बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी घटना है । इस कार्यक्रम में कोई भी चूक ना हो, यह ध्यान रखा जाए। जरा भी लापरवाही से इतना बड़ा कार्यक्रम बिगड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अधिकारियों को अच्छा मौका मिल रहा है ।श्री साव ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आप लोगों ने बैठक किए हैं ।लोगों को यहां दी जा रहे निर्देश को अक्षरशः बताएं ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो ।लोगों को यह भी बताएं की आमसभा में क्या चीज लाना प्रतिबंधित है और क्या-क्या सावधानी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुटखा, बीड़ी , सिगरेट, बोतल, छत्ता आदि भीतर नहीं ले जा सकते हैं।यहां मिले निर्देशों की जानकारी देने के लिए विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर बैठक करें और हितग्राहियों को बताएं ताकि कार्यक्रम की इंतजाम को लेकर किसी तरह का भ्रम ना रहे। श्री साहब ने कहा कि लोगों को सुरक्षित लाने और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके गांव घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। वाहन के प्रभारी और ड्राइवर की इस काम में बड़ी जिम्मेदारी है। नशा पान करके कोई भी वाहन चलने नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पीएमओ की टीम हर चीजों की मॉनीटरिंग कर रही है। 

 श्री साव ने कहा कि दुर्घटना रहित कार्यक्रम हो यह हम सब का लक्ष्य है, फिर भी यदि कहीं किसी तरह की अनहोनी हो जाती है तो तुरंत हमारी टीम एक्शन में दिखना चाहिए। श्री साव ने कहा कि वाहनों में आने वाले को भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। लेकिन भोजन का कचरा रास्ते में कहीं पर ना फेंका जाए। प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रहे ।संपूर्ण कार्यक्रम में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम शुरू होने के पूरे में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। डोम में पानी, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध है । किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी ।बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने भी ध्यान रखने योग्य निर्देश दिए । बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने सभा स्थल,पार्किंग सहित आदि तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.