Arvind Wedding Photos: अरविंद अकेला कल्लू ने की शिवानी से शादी, तस्वीरें देख फैंस बोले- भईया छुपे रुस्तम निकले

Updated on 28-01-2023 09:35 PM
बॉलीवुड एक्टर्स की तरह अब भोजपुरी के सितारे भी अपनी शादी की खबर किसी को कानों कान पता नहीं चलने देते हैं। गुरुवार, 26 जनवरी को भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू शादी के बंधन में बंध गए। कल्लू भोजपुरी के जाने माने कलाकार हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अब उनके फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। कल्लू ने बनारस में शिवानी पाडं संग सात फेरे लिए। शादी में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कलाकारों को न्योता भी दिया। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में निरहुआ समेत कई एक्टर्स डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

बधाई देने पहुंचे निरहुआ- आम्रपाली

कुछ दिनों पहले ही कल्लू और आम्रपाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और यह दावा किया जा रहा था कि इन दोनों ने शादी कर ली है। इतना ही नहीं, कई दफा अरविंद कल्लू का नाम उनके को- स्टार्स संग जुड़ा। लेकिन एक्टर ने इन सभी दावों को झूठा साबित कर अपने मां- बाप की पसंद से शादी कर ली। शादी में निरहुआ और आम्रपाली एक साथ नए जोड़े को आशिर्वाद और प्यार देने पहुंचे। इतना ही नहीं स्टेज पर इन दोनों ने कल्लू को खूब छेड़ा और मस्ती भी की।

रक्षा गुप्ता ने शेयर की तस्वीर

शादी में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा अंकुश राजा, रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे और रील स्टार खुशबू गाजीपुरी भी नजर आए। आम्रपाली और रक्षा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर कर अपने दोस्त को बधाईयां भी दी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.