शिवभक्त के नाते फैसले का स्‍वागत करता हूं, ASI सर्वे से सामने आएगा सच...केशव मौर्य के 'मन की बात'

Updated on 03-08-2023 01:39 PM
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्‍पष्‍ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। जिला अदालत ने मस्जिद परिसर के सर्वे का आदेश दिया था। यूपी के डेप्‍युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाईकोर्ट के फैसले का खुलकर स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि एएसआई सर्वे से उम्मीद है, सच सामने आएगा। मैं सर्वे के फैसले का स्वागत करता हूं। एएसआई सर्वे सच को सामने लाने में मदद करेगा। मंदिर के तोड़े जाने का सच अब सामने आएगा।

गुरुवार सुबह केशव मौर्य ने ट्वीट किया- 'इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानव्यापी परिसर का एएसआई के सर्वे को रोकने वाली याचिका खारिज किए जाने का शिव भक्त के नाते हार्दिक स्वागत करता हूं, सर्वे से सच्चाई सामने आएगी, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, सभी को न्यायालय पर भरोसा है। विश्वास है अंत में सत्य की जीत होगी! हर हर महादेव'

सीएम योगी ने कही थी बड़ी बात

इससे पहले जब वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी सर्वे का आदेश दिया था तब भी केशव मौर्य ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्‍होंने लिखा था- 'हर हर महादेव, सत्‍यमेव जयते'। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक एएसआई सर्वे पर रोक लगा दिया। तब मौर्य ने ट्वीट किया- 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, शिव ही सत्य हैं! ओम नमः शिवाय।' दूसरी ओर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। मस्जिद में हिंदू धर्म के प्रतीक चिह्न और देवी-देवताओं की तस्वीरों को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। इसे ऐतिहासिक भूल करार दिया था।

आपको बता दें कि गत 24 जुलाई को एएसआई टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचकर सर्वे शुरू कर दिया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर तत्‍काल रोक लगा दी थी। कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सर्वे कार्य फिर जल्‍द शुरू हो सकता है। मस्जिद कमेटी एक से दो दिन के भीतर फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.