जब तक है ग्रोवर, इट्स नॉट ओवर...:पिचर्स सीजन 2 में दिखेंगे अशनीर ग्रोवर, बोले- भाई क्या कर रहा है तू... मैं टैलेंट को पहचानता हूं

Updated on 20-12-2022 06:02 PM

शार्क टैंक इंडिया के बाद, BharatPe के पूर्व MD अशनीर ग्रोवर अब पॉपुलर सीरीज TVF पिचर्स के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। ग्रोवर ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा 'जब तक है ग्रोवर, इट्स नॉट ओवर! Zee5 पर 23 दिसंबर से टीवीएफ पिचर्स का नया सीजन देखें।'

क्या बकवास पिच थी मंडल...
ग्रोवर के शेयर किया वीडियो मेन कैरेक्टर्स के साथ शुरू होता है जो एक भीड़भाड़ वाली लिफ्ट के अंदर खराब पिच प्रजेंटेशन के बारे में बात कर रहे हैं। एक कैरेक्टर आगे कहता है, “क्या बकवास पिच थी वह मंडल! क्या हम एक यूनिकॉर्न या बेबी कॉर्न बनना चाहते हैं?” एक अन्य कैरेक्टर मंडल से पूछता है कि प्रजेंटेशन से सारा डेटा कहां गया और इसमें इतनी सारी ड्रॉइंग क्यों थी।

भाई क्या कर रहा है तू...
इसके बाद वह कहता है थैंक गॉड कि अशनीर ग्रोवर मीटिंग से चूक गए। हमारी कंपनी इस लिफ्ट की तरह ही नीचे जा रही है। जैसे ही लोग लिफ्ट से बाहर निकलना शुरू करते हैं, ग्रोवर दिखाई देते हैं और अपना आइकॉनिक डायलॉग कहते हैं, 'भाई क्या कर रहा है तू?'। फिर वह कहते हैं, 'मैं 'टैलेंट को पहचानता हूं। जब तक ग्रोवर है, इट्स नॉट ओवर।' वह उनसे पूछते हैं कि वे कब और कहां पिच करना चाहते हैं।

अपने वन-लाइनर्स से पॉपुलर हुए अशनीर
एंटरप्रेन्योरशिप-बेस्ड रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने के बाद से अशनीर की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ी है। ग्रोवर शो में अपने वन-लाइनर्स और नो-नॉनसेंस एटिट्यूड के लिए जाने जाते थे। उनका एक वन लाइनर 'ये सब दोगनापन है' भी काफी हिट हुआ है। अशनीर ने दोगलापन नाम से एक बुक भी लिखी है। हाल ही में इसे रिलीज किया गया है।

23 दिसंबर से स्ट्रीम होगा पिचर्स 2
TVF पिचर्स सीजन 2 का प्रीमियर Zee5 पर 23 दिसंबर को होगा। यह सीरीज स्टार्टअप्स और उसकी फंडिंग से जुड़ी है। स्टार्टअप्स को क्या-क्या चैलेंज फेस करने पड़ते हैं इस बारे में सरीज में बताया गया है। शो का पहला सीजन 2015 में रिलीज किया गया था और हिट साबित हुआ था। इसके सीजन 2 के लिए भी लोगों में उसी तरह का एक्साइटमेंट दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.