बाजार खुलते ही आज इस शेयर ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, लगातार बनी हुई है तेजी

Updated on 30-06-2023 07:40 PM
मुंबई: शेयर बाजार में उछाल के बीच आज कई शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कई स्टॉक्स ऐसे हैं जिनमें आज तेजी देखी जा रही है। ऐसा ही एक एएमसी स्टॉक में 17 फीसदी से ज्यादा का भारी उछाल आया है। आज निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के शेयर में 17.73 फीसदी की बंपर तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर शेयर का इंट्राडे का हाई और लो लेवल क्रमशः 301.25 रुपये प्रति शेयर और 258.50 रुपये प्रति शेयर है। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी में 0.65% की शानदार बढ़त देखी गई है। वहीं सेंसेक्स में 0.71% की तेजी आई है।

एएमसी स्टॉक में उछाल मुख्य रूप से सेबी बोर्ड की हालिया बैठक के नतीजों के बाद देखने को मिल रहा है। निप्पॉन लिमिटेड ने प्रति शेयर 7.50 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश 11.50 रुपये प्रति शेयर होता है। इसकी रिकॉर्ड तिथि आज यानी 30 जून, 2023 निर्धारित की गई है। जबकि अंतिम लाभांश के लिए भुगतान तिथि 19 जुलाई, 2023 से शुरू होने वाली है।

बता दें कि निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट, पेंशन फंड, ऑफशोर फंड आदि कई सेक्टरों में काम कर रही है। इसके शेयर में निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है। कंपनी ने लगातार 87.8% के स्ट्रांग डिविडेंड पे-आउट रेशियो को बरकरार रखा है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.