इस खबर के बाहर आते ही कंपनी के शेयरों को लगे पंख, रिटर्न देखकर निवेशक खुश

Updated on 21-09-2022 06:21 PM

कंपनी से जुड़ी जैसे ही कोई खबर सामने आती है उसका असर हमें शेयर परफॉर्मेंस पर भी दिखता है। जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से जुड़ी एक खबर आई है, यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 131 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि अगले सप्ताह कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होगी। .

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 27 सितंबर 2022 को बोर्ड के सदस्यों की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में बोनस शेयर पर बोर्ड के सदस्य चर्चा करेंगे। कंपनी रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम में लगी हुई है। 

पिछले एक महीने के दौराम कंपनी के शेयरों में 36.39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले जिस किसी ने इस स्टॉक पर दांव लगाया होगा उन्हें अबतक 70.40 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका होगा। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों 47.42 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल के दौरान जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के स्टॉक की कीमतों में 45.26 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 

कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 131.55 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 66.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 360.52 रुपये है। बता दें, इस स्टॉक ने अबतक ओलरआल रिटर्न 117 प्रतिशत का दिया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.