बारिश का असर कम होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर

Updated on 29-09-2024 12:11 PM

रायपुर । देश के अन्य हिस्सों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की वापसी हो रही है। शनिवार से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। अब अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

बारिश थमने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दो अक्टूबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे दक्षिण और मध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।


शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कुसमी में 210 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान रायपुर में तथा सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

बना हुआ है ये सिस्टम


मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।


एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से उत्तर पश्चिम बिहार तक दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बीच बनी हुई है।


मानसून वापसी की रेखा अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में कुछ-कुछ जगहों पर ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.