'अपनी भारतीय विरासत पर शर्म...' देव पटेल का चौंकाने वाला बयान, 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के 'जमाल' ने क्यों कहा ऐसा?

Updated on 10-04-2024 02:05 PM
एक्टर देव पटेल को फैंस आज भी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के जमाल मलिक के नाम से जानते हैं। वो इन दिनों अपनी फिल्म 'मंकी मैन' के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब उन्हें अपनी विरासत के भारतीय हिस्से पर शर्म महसूस होती थी। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। आइये जानते हैं।
ब्रिटिश एक्टर Dev Patel ने The Kelly Clarkson Show में ये हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने 'मंकी मैन' फिल्म से नई पारी की शुरुआत की है। एक्टिंग के बाद अब डायरेक्शन में डेब्यू किया है। उनकी ये फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। शो में देव पटेल ने अतीत में अपनी भारतीय विरासत को लेकर शर्मिंदगी से जूझने की बात खुलकर कबूल की। उन्होंने बताया कि इसे तब 'कूल' या 'ट्रेंडी' नहीं माना जाता था।

33 साल के देव पटेल कहते हैं, 'एक समय था जब मुझे अपनी विरासत के भारतीय हिस्से पर शर्म आती थी। जब आप ग्रेटर लंदन के स्कूल में होते हैं, तो ये बिल्कुल भी कूल नहीं होता है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं उस हिस्से को न दिखा सकूं, 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी फिल्में करना और इस तरह की फिल्में करना। मुझे वास्तव में अहसास हुआ कि पहली फिल्म जिसका मैं डायरेक्शन करने जा रहा हूं, मैं उस कल्चर को दोगुना नहीं, बल्कि तीन गुना कम करने वाला हूं।'

देव पटेल ने आगे कहा, 'मैं बॉलीवुड, ब्रूस ली, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, जिम कैरी और जैकी चैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। ये सब वहां (मंकी मैन में) हैं। ये कॉकटेल ही है, जो मुझे बनाता है।' उन्होंने कहा कि 'मंकी मैन' भगवान हनुमान की पुरानी कहानियों में से एक से प्रेरित है, जहां वो भूल जाते हैं कि वो कौन हैं और अपना सारा आत्मविश्वास खो देते हैं।

भारत में रिलीज नहीं हुई है फिल्म देव के साथ फिल्म में सिकंदर खेर, शार्ल्टो कोपले, शोभिता धूलिपाला, मकरंद देशपांडे, अश्विनी कालसेकर और अन्य स्टार्स भी शामिल हैं। देव पटेल हॉलीवुड फिल्म निर्माता जॉर्डन पील के साथ फिल्म के निर्माता के रूप में भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म 5 अप्रैल को विदेशों में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन भारत में इसकी रिलीज को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.